फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona vaccination

जिले में 285 कर्मचारियों ने लगवाई कोरोनो वैक्सीन की डोज

Sat, 20 Feb 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
सामान्य अस्पताल में टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
शुक्रवार को प्रत्येक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाए गए, जिनमें संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। वीरवार को उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन शिविरों का आयोजन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न कोरोना केंद्रों पर पुलिस, पंचायती राज, राजस्व विभाग के कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को कुल 285 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई, जिनमें पुलिस विभाग के 60, राजस्व विभाग के नौ, पंचायती राज के 216 कर्मियों को डोज दी गई। वहीं 21 कर्मियों ने वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया। वहीं शनिवार को सभी एसडीएम कार्यालय परिसर में शिविर लगाए जाएंगेे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि वैक्सीन के लिए लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को जिलेभर में 285 अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। शनिवार को जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को डोज लगाई जाएगी, उन्हें पूर्व में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed