फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona vaccination, 402 health workers, doctors

800 में से 402 कर्मचारियों को लगी वैक्सीन

Wed, 20 Jan 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination, 402 health workers, doctors
वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में मंगलवार को आठ जगह वैक्सीनेशन हुआ। विभाग ने सभी जगह 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, मगर 402 कर्मचारियों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। केएम स्कूल में बने केंद्र पर महज 14 ने तो सामान्य अस्पताल के वार रूम केंद्र में 23 ने ही वैक्सीन लगवाई। सिवानी इस मामलों में सबसे बेहतर रहा और वहां 99 कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जिले में आठ जगह कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन का अभियान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सामान्य अस्पताल में बने वार रूम और केएम स्कूल में ड्यूटी देने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वैक्सीन के लिए कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। वहीं सब अस्पताल सिवानी और सब अस्पताल तोशाम में खासी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को जागरूक भी करते नजर आए। वहीं नंबर आने पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विनोद ने भी वैक्सीन लगवाई और संदेश दिया कि इससे कोई नुकसान नहीं है, सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन

कुछ कर्मचारियों को हुई बुखार और दर्द की शिकायत
वैक्सीन लगवाने वाले कुछ कर्मचारियों को हलके बुखार और दर्द की शिकायत हुई। कर्मचारियों ने इस बारे में चिकित्सकों से भी संपर्क साधा। चिकित्सकों ने बताया कि हलका बुखार या दर्द तो किसी भी तरह की वैक्सीन लगने पर होता है मगर यह शरीर के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनों को लगी वैक्सीन
केंद्र वैक्सीनेशन
जीएच वार रूम 23
पीएचसी जूई 51
केएम स्कूल 14
लोहारू सीएचसी 41
तोशाम एसडीएच 71
एसडीएच सिवानी 99
सीएचसी जमालपुर 40
सीएचसी धनाना 63
वर्जन -
आज जिले में आठ स्थानों पर वैक्सीनेशन किया गया है। 402 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन के बाद किसी-किसी को हलका बुखार या दर्द की शिकायत आई थी मगर इसमें घबराने वाली बात नहीं है। यह तो हर तरह की वैक्सीन में होता है। लोग घबराए नहीं और सभी नंबर आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाए। अब शुक्रवार को भी इन सभी आठ केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगी।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed