फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona rules broken, Crowd gathered in CM Manohar public dialogue programs

कोरोना नियम टूटे: सीएम मनोहर के जनसंवाद कार्यक्रमों में जुटी भीड़, पहले दिन ही बिना मास्क दिखे अधिकारी व लोग

Tue, 04 Apr 2023 12:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Apr 2023 12:42 PM IST
सार

कोरोना के केसों को देखते हुए सरकार ने 100 से अधिक लोगों वाले कार्यक्रमों में मास्क जरूरी कर दिया है। लेकिन भिवानी क्षेत्र के तोशाम में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रमों में पहले दिन ही नियम टूटते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Corona rules broken, Crowd gathered in CM Manohar public dialogue programs
सीएम मनोहर के कार्यक्रम में कोरोना नियम टूटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मास्क जरूरी कर दिया है। लेकिन भिवानी क्षेत्र के तोशाम में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रमों में पहले दिन ही नियम टूटते दिखाई दिए। प्रशासनिक अमले के अधिकारियों के मुंह पर मास्क नहीं था तो जुटी भीड़ में भी न सामाजिक दूरी थी न मुंह पर मास्क। खुद मुख्यमंत्री भी बिना मास्क के ही लोगों को माइक लेकर संबोधित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने भी तोड़े मास्क के नियम
दरअसल कोरोना के केसों को देखते हुए सरकार ने 100 से अधिक लोगों वाले कार्यक्रमों में मास्क जरूरी कर दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री भिवानी में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। ऐसे में एक दिन में मुख्यमंत्री बड़े गांवों में आठ से दस जनसंवाद व धार्मिक स्थलों के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। जहां सौ से अधिक लोगों की भीड़ भी जुट रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CM मनोहर का अनोखा अंदाज: पुलिस थाना एसएचओ की कुर्सी पर बैठ जांचे रजिस्टर, कर्मचारियों के लिए पांच लाख की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम का नहीं किया गया पालन
मगर अभी तक मुख्यमंत्री के किसी भी कार्यक्रम में किसी भी तरह के मास्क के नियम की पालना नहीं हुई है। वहीं अधिकारी भी मास्क के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के सरकारी आदेशों की अवहेलना खुद सरकारी अमला ही कर रहा है वहीं सूबे के मुख्यमंत्री भी कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर कहीं पर भी कुछ ग्रामीणों को हिदायत रखने संबंधी कोई जागरूक भी नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed