फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive, woman die, 14 new cases

कोरोना संक्रमित 71 वर्षीय महिला ने तोड़ा दाम, जिले में 10वीं मौत

Thu, 27 Aug 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
corona positive, woman die, 14 new cases
घरों में जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव 71 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह जिले में कोरोना संक्रमित 10वीं मौत है। महिला को अन्य बीमारियां भी थी। वहीं जिलेभर में वीरवार को 14 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1197 तक पहुंच गया है। उधर, बुधवार को 63 ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस अब जानलेवा साबित होने लगा है। बुधवार को एमएएमसी अग्रोहा में उपचाराधीन भिवानी वासी 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। महिला को अन्य बीमारियां भी थी। बीमारी के कारण महिला को 24 अगस्त को एमएएमसी अग्रोहा में दाखिल करवाया गया था। जहां 26 अगस्त की सुबह करीब सवा 10 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला शहर के लोहड़ बाजार की रहने वाली थी और आईसीयू में दाखिल थी। महिला के शव को एंबुलेंस के माध्यम से बुधवार शाम को भिवानी लाया गया और कोविड-19 नियमानुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक महिला के घर जाकर परिवार के सदस्यों और महिला के संपर्क में आने वालों की भी जानकारी जुटा सैंपल लिए।
विज्ञापन

14 नए संक्रमित, 63 ने जीती कोरोना से जंग
बुधवार को 14 नए कोरोना संक्रमित सामने आए तो 63 ने कोरोना को मात दी। अब जिले में 1197 कोरोना पॉजिटिव है। जिनमें से 1021 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 166 एक्टिव केस हैं। बुधवार को भी एक हजार सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। बुधवार को सामने आए कोरोना पॉजिटिव में बाग कोठी से तीन, लोहारू, खरक खुर्द, डीसी कॉलोनी, न्यू काठमंडी, सुल्तानपुर, बयास सत्संग रोहतक से एक-एक कोरोना पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
- बागकोठी से तीन मिले पॉजिटिव : विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास वाली कॉलोनी बाग कोठी से एक ही परिवार के तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हे। इनमें 46 वर्षीय महिला, उसके दो बेटे 20 वर्षीय व 15 वर्षी पॉजिटिव मिले है।
- मोटर मैकेनिक मिला पॉजिटव : अनाजमंडी लोहारू में मोटर मैकेनिक की दुकान पर मैकेनिक के तौर पर कार्यरत 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- बीटीएम मिल का इंजीनियर मिला पॉजिटिव: न्यू काठमंडी वासी 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह बीटीएम मिल में इंजीनियर है।
- बैंक कर्मी मिला पॉजिटिव: तोशाम से एक बैंक कर्मी पॉजिटिव मिला है। 29 वर्षीय सुल्तानपुर हांसी वासी व्यक्ति एचडीएफसी बैंक में लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत है और उसका फिल्ड वर्क है।
- कॉलेज प्रोफेसर मिली पॉजिटिव : राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की 57 वर्षीय महिला प्रोफेसर पॉजिटिव मिली है। पटेल नगर वासी महिला प्रोफेसर के पड़ोसी की रिपोर्ट 12 अगस्त को पॉजिटिव आई थी।
- प्लास्टिक निवार फर्म का मालिक मिला पॉजिटिव: पटेल नगर से 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह प्लास्टिक निवार ट्रेडिंग कंपनी का मालिक है। वह सदर बाजार दिल्ली में 21 अगस्त को गया था और उसी दिन वापस आया।
- बेटे के मां भी पॉजिटिव: बैंक कॉलोनी से 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका बेटा 24 अगस्त को पॉजिटिव मिला था।
- महिला शिक्षिका मिली पॉजिटिव: जीजीएसएसएस चरखी दादरी में अनुबंध आधार पर कार्यरत 32 वर्षीय महिला शिक्षिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह भारत नगर में रहती हैँ।
- सुरक्षा कर्मी मिला पॉजिटिव : औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में बतौर सुरक्षा कर्मी कार्यरत 53 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह हालुवास गेट मुक्ति धाम रोड पर रहता है। वह रोहतक पीजीआई में अपने पांव के इलाज के संबंध में गया था।
वर्जन-
एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। जो कि 71 वर्षीय महिला लोहड़ बाजार की रहने वाली है और अग्रोहा अस्पताल में दाखिल थी। स्वास्थ्य विभाग की कमेटी मौत मामले की जांच करेगी।

- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
जिले में कोरोना पीड़ित महिला की मौत हुई है। यह कोरोना पॉजिटिव की 10वीं मौत है। लोग सावधानी रखे और जहां तक संभव हो घर में ही रहे। घर से बाहर निकलते समय सामुदायिक दूरी का ध्यान रखे। साबुन से हाथ धोते रहे।
- डॉ. राजेश कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed