{"_id":"5e9c8aad8ebc3e77360e5e19","slug":"corona-patient-in-bhiwani-bhiwani-news-rtk551528740","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉजिटिव मिले जेल के वार्डर के परिवार को आइसोलेशन में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉजिटिव मिले जेल के वार्डर के परिवार को आइसोलेशन में किया भर्ती
विज्ञापन
गांव रोहणात पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Bhiwani
जिले के गांव रोहणात वासी भोंडसी जेल के वार्ड की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जेल वार्डर फिलहाल गुरुग्राम के अस्पताल में उपचाराधीन है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना से जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और तीन एंबुलेंस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस की गाड़ियां गांव रोहणात पहुंची। टीम द्वारा जेल वार्डर की माता, पत्नी और दो बच्चों को सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां उनके सैंपल लेने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सैंपलों की रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी। जेल वार्डर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब रोहणात गांव को सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे गांव में स्क्रीनिंग कर रही है। इसके अलावा गांव के सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस फोर्स लगाई गई है।
भिवानी में अब तक दो ही व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है और दोनों ही ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके है। सभी की नजर मंगलवार से लॉकडाउन में मिलने वाली कुछ रियायत पर टिकी थी। अचानक ही सूचना आई कि जिले के गांव रोहणात वासी जेल वार्डर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे हड़कंप मच गया। 40 वर्षीय जेल वार्डर भोंडसी जेल में तैनात है। रोहणात वासी जेल वार्ड नौ अप्रैल को अवकाश पर अपने घर आया था और 16 अप्रैल को छुट्टी समाप्त होने के बाद वापस भोंडसी में ड्यूटी पर गया। जिसे 16 अप्रैल को ही तेज बुखार होने के कारण सामान्य अस्पताल सेक्टर 10 गुरुग्राम में भर्ती करवाया गया। उसका कोरोना वायरस का सैंपल भी लिया गया। 19 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुग्राम से जैसे ही पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना भिवानी स्वास्थ्य विभाग के पास आई तो यहां भी हड़कंप मच गया। तीन एंबुलेंस के साथ चिकित्सा अधिकारियों, पुलिस टीम की गाड़ियां तुरंत रोहणात गांव में पहुंची। इतनी संख्या में गाड़ियों को एक साथ देख गांव में भी हड़कंप मच गया। गांव से वार्डर के परिजनों 70 वर्षीय माता, 35 वर्षीय पत्नी, 14 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटे को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल लाया गया। चारों के सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए वहीं, सभी को आइसोलेशन में दाखिल किया गया।
हांसी और हिसार भी गया था जेल वार्डर
जेल वार्डर नौ अप्रैल को छुट्टी पर भिवानी में अपने गांव आया था। छुट्टी के दौरान वह अपनी पत्नी को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गया था। इसके अलावा अपने बेटे को भी बीमारी के चलते उपचार के लिए हांसी के एक अस्पताल लेकर गया था। बताया जाता है कि जेल वार्डर दो बहनें भी हांसी में शादीशुदा है और वहां भी जाना हुआ था। वह 16 अप्रैल को छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा और वहां बीमार होने के कारण अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जाता है कि वह भिवानी रहने के दौरान ही बीमार हुआ। इस कारण चिंताएं ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
गांव में स्क्रीनिंग शुरू, सभी का जांचा जाएगा स्वास्थ्य
जेल वार्डर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब गांव को सील कर दिया गया है और पहले वार्डर के पड़ोसी मकानों में रहने वालों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। साथ लगते 52 मकानों में रहने वालों का स्वास्थ्य जांचा जाएगा। इसके अलावा पूरे गांव में स्क्रीनिंग होगी और हरेक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
पांच सैंपल जांच के लिए भेजे
जेल वार्डर के परिजनों सहित पांच के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए भेजे गए है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि भिवानी में फिलहाल कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। अभी तक 356 ऐसे व्यक्ति है, जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है 159 व्यक्तियों को विभाग की निगरानी में 28 दिन तक रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक विभाग द्वारा कुल 228 व्यक्तियों के सैंपल भेजे जा चुके है और पांच व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने जिले वासियों से आह्वान किया कि लॉकडाउन को अभी भी गंभीरता से लें और अपने घरों से बाहर ना निकलें।
वर्जन
भोंडसी जेल वार्डर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गुरुग्राम में उपचाराधीन है। उनकी माता, पत्नी और दो बच्चों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। गांव को सील कर स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
- डॉ. राजेश कुमार, नोडल ऑफिसर