फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona

शादी समारोह में शामिल चार लोगों समेत जिले में कोरोना के 24 नए मामले

Tue, 14 Jul 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona
कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में गंभीर होता जा रहा है। जिले में सोमवार को 24 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें लोहड़ बाजार क्षेत्र से पांच, सिवानी से छह, कैरू से चार, जगत कॉलोनी, गांव बड़ाला, धारेडू, सेक्टर-13, गैंडावास से एक-एक संक्रमित हैं। संक्रमितों में कैरू के एक परिवार के चार सदस्य हैं, वे देवराला में शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहीं सिवानी में एक फैक्टरी का मालिक और पार्टनर पॉजिटिव मिला है। इधर सोमवार को 17 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 667 तक बढ़ गया है। इनमें से 486 ठीक हो चुके हैं और 177 एक्टिव केस हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 300 लोगों के सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे।
विज्ञापन

जिले में जुलाई माह में कोरोना लगातार बढ़ा है। जुलाई के 13 दिनों में तो औसतन 17 संक्रमित मरीज हर रोज सामने आ रहे हैं। इन 13 दिनों में 220 मरीज सामने आ चुके हैं जबकि जून में 401 मरीज सामने आए थे। इसी दर से कोरोना मरीज बढ़ते रहे तो जुलाई में ही मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार चला जाएगा।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
लोहड़ बाजार से पांच और पॉजिटिव : कंटेनमेंट जोन घोषित लोहड़ बाजार में पांच और की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 40 वर्षीय महिला, 14 व 16 वर्षीय लड़के, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 56 वर्षीय महिला शामिल है। ये सभी पहले से पॉजिटिए आए लोगों के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से एक और पॉजिटिव : जगत कॉलोनी से 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मुथूट फाइनेंस में नौकरी करता है। यहां पहले भी कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके है और यह उनके संपर्क में आया था।
गुरुग्राम से आया युवक रोगी : बड़ाला गांव में 20 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मारुति कंपनी गुरुग्राम में नौकरी करता है। 10 जुलाई को गुरुग्राम से भिवानी आया था।
नया बाजार में मिले दो संक्रमित : नया बाजार से 34 वर्षीय व्यक्ति और 59 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति यह पुराना बस स्टैंड के पास स्मॉल फाइनेंस बैंक में नौकरी करता है। ये दोनों ही पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं।
धारेडू का युवक कोरोना मरीज : धारेडू गांव में 21 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह रेवाड़ी के धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह नौ जुलाई को धारूहेड़ा से अपने घर आया था।
शादी से लौटे एक ही परिवार के चार लोग कोरोना रोगी : देवराला में एक शादी समारोह में गए कैरू के चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 16 वर्षीय किशोरी, 15 वर्षीय किशोरी, 35 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बच्चा शामिल है। देवराला से एक नवविवाहित जोड़े की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ये सभी पॉजिटिव के संपर्क में आए थे।
एएनएम मिली पॉजिटिव : सेक्टर-13 से 43 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर गांव कायला में तैनात है और पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
फैक्टरी मालिकों सहित सिवानी क्षेत्र में छह पॉजिटिव : सिवानी क्षेत्र से छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिला 35 वर्षीय व्यक्ति कुबेर ग्वार गम फैक्टरी का मालिक है और हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पॉजिटिव मिले 40 वर्षीय और 36 वर्षीय दो व्यक्ति भी कुबेर ग्वार गम फैक्टरी में पार्टनर हैं। ये पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये हैं। 19 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव गैंडावास से 33 वर्षीय व्यक्ति जो कि कुबेर ग्वारगम फैक्टरी में नौकरी करता है। यह भी पॉजिटिव के संपर्क में आया है। सिवानी से 53 वर्षीय व्यक्ति और 47 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
लोहारू में मिले दो पॉजिटिव : लोहारू में 22 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आए थे।

- नलोई के व्यक्ति का दूसरा सैंपल आया पॉजिटिव : गांव नलोई वासी पहले से पॉजिटिव आए 30 वर्षीय युवक का दूसरा सैंपल भी पॉजिटिव आया है।
जिले में अब तक 667 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इनमेें से 486 ठीक हो चुके हैं। सोमवार को भी 17 पॉजिटिव ठीक हुए। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। ऐसे में जहां तक संभव हो घर में रहें। घर का ताजा खाना खाएं और साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें। बाजार में सामुदायिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। - जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed