फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona

अब खांसी, जुकाम, गले में दर्दं और सांस में तकलीफ वाले हर मरीज का होगा कोरोना टेस्ट

Wed, 08 Apr 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona
कोविड अस्पताल की टीम - फोटो : Bhiwani
अब खांसी-जुकाम, गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 200 से 250 लोगों के टेस्ट करने का निर्णय लिया गया है । यहीं नहीं जिसका टेस्ट किया जाएगा, उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी में अब तक दो पॉजिटिव व्यक्ति सामने आ चुके है और दोनों ही दिल्ली के जलसे में शामिल होकर लौटे थे। दोनों अपने-अपने गांव में ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य गांवों और जिलों में भी गए। इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के गांव के हरेक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच करने का निर्णय लिया। यह जांच का काम चल रहा है और दोनों ही गांवों के करीब दो हजार मकानों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

कोई भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर करा सकता है टेस्ट
सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादयान ने बताया कि भिवानी में अब किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण जैसे खांसी, बुखार, जुकाम, गले में दर्द, सांस लेने में परेशानी आदि है तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना टेस्ट करवा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गांव, शहर में देखेंगी कि संबंधित लक्ष्ण किसी भी व्यक्ति में है तो टीम द्वारा उनके टेस्ट करवाए जाएंगे। दो से तीन दिन में ये सभी टेस्ट चिकित्सक की सलाह पर किए जाएंगे। जिन व्यक्तियों के ये टेेस्ट किए जाएंगे, उनको 14 दिन होम क्वारंटीन किया जाएगा और उनके हाथ पर मोहर लगाई जाएगी। घर के बाहर विभाग द्वारा पोस्टर चस्पाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
सिविल सर्जन ने बताया कि पूर्व में देखने में आया है कि जिन व्यक्तियों के घर के बाहर पोस्टर विभाग द्वारा लगाए थे, कुछ शरारती तत्वों ने यह अफवाह फैला दी कि ये व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। सीएमओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आह्वान किया। सभी व्यक्तियों के टेस्ट की जानकारी समय-समय पर न्यूज पेपर व टीवी के माध्यम से दी जा रही है। झूठी सूचना और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।

52 में से 49 की रिपोर्ट निगेटिव
सिविल सर्जन ने बताया कि अभी तक कुल 52 टेस्ट किए गए है। जिसमें से 49 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव, दो की पॉजिटिव एवं एक की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस के प्रति कोई भी जानकारी लेनी है तो वह विभाग द्वारा बनाये गये कॉल सेंटर नंबर 01664242130, 9050397313 और हेल्पलाइन नंबर 7027847102, 108 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed