{"_id":"68658aef69a478d2d505cdbb","slug":"consensus-reached-on-development-works-in-the-city-council-meeting-night-cleaning-program-will-be-started-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136299-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति, रात्रिकालीन सफाई कार्यक्रम शुरू किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति, रात्रिकालीन सफाई कार्यक्रम शुरू किया जाएगा
Thu, 03 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय में हाउस की बैठक में मौजूद नपा चेयरमैन, पार्षद व अधिकारी।
लोहारू। स्थानीय नगरपालिका कार्यालय परिसर में बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप तायल की अध्यक्षता में हाउस की साधारण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में सचिव तेजपाल तंवर, एमई सुरेंद्र सांगवान, सूर्य दत्त तिवारी सहित नगर के सभी पार्षद उपस्थित रहे।
बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष चर्चा हुई। चेयरमैन प्रदीप तायल ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रात्रिकालीन सफाई कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी सार्वजनिक पार्कों की सुविधाएं और रखरखाव बेहतर किए जाएंगे। शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों की मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। प्रमुख सड़कों पर स्वागत बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय भी लिया गया।
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय से लेकर दादरी मोड़ तक दोनों ओर के फुटपाथों पर फैंसी लाइटें लगाने का प्रस्ताव भी बैठक में पास किया गया, जिससे शहर की रात्रिकालीन छवि बेहतर हो सके। बैठक में पार्षद अंतर सिंह, अजय शर्मा, रवि केडिया, जयसिंह सैनी, सुनील सोलंकी, राजेश सैनी सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।