फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress MP JP said that waterlogging is an administrative disaster, while MP Dharambir said that Rohtak and Hisar are responsible.

Bhiwani News: कांग्रेस सांसद जेपी ने कहा- जलभराव प्रशासनिक आपदा, सांसद धर्मबीर बोले- रोहतक और हिसार जिम्मेदार

Sun, 12 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congress MP JP said that waterlogging is an administrative disaster, while MP Dharambir said that Rohtak and Hisar are responsible.
भिवानी। जिले के गांवों में मानसूनी बारिश के दौरान जलभराव के मुद्दे पर हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) और भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर आमने-सामने आ गए हैं। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में शुक्रवार को दोनों ही सांसद मौजूद थे और एक दूसरे को घेरने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सांसद जयप्रकाश ने अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी वजह से घर और खेत पानी में डूब गए। भिवानी जिले में यह प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि प्रशासनिक आपदा है। उन्होंने बताया कि जिले में ड्रेनों की स्थिति जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे तब तक ठीक थी। इसके बाद बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है या इस इलाके के किसानों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। क्योंकि दोबारा से कोई किनारा नहीं बांधा गया। इस कारण बाढ़ आई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए सिंचाई विभाग और सरकार दोषी है। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि 31 अक्तूबर तक पानी की निकासी का इंतजाम नहीं हुआ तो गेहूं की बिजाई संभव नहीं होगी।
विज्ञापन

इसके जवाब में सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भिवानी जिले के गांवों में जलभराव हुआ है लेकिन इसके लिए हिसार और रोहतक क्षेत्र जिम्मेदार हैं। मुंढाल और आसपास का क्षेत्र हिसार में आता है। वहीं से पानी तोशाम क्षेत्र के सागवान और अन्य गांवों तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए पानी की निकासी और डिजाइन पर विशेष प्रयास किए जाएंगे। बैठक में दोनों सांसद जिले के विकास कार्यों पर अधिकारियों से मंथन करने आए थे, लेकिन जलभराव के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। सांसद धर्मबीर सिंह के पैतृक गांव तालू और आसपास के करीब 30 गांवों में बरसाती जलभराव हुआ था। लंबे समय तक इन गांवों से पानी की निकासी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed