फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress MLA's relative arrested in student suicide case, committee formed to investigate

Bhiwani News: छात्रा की आत्महत्या मामले में कांग्रेस विधायक का रिश्तेदार गिरफ्तार, जांच के लिए कमेटी गठित

Thu, 02 Jan 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 02 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA's relative arrested in student suicide case, committee formed to investigate
भिवानी। गांव सिंघानी के शारदा महिला कॉलेज की छात्रा के आत्महत्या मामले में वीरवार शाम को पुलिस की स्पेशल टीम ने कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य हनुमान को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस हनुमान के बेटे राहुल को गिरफ्तार कर चुकी है। वीरवार को राहुल को जेल भेज दिया गया है। आरोपी हनुमान को शुक्रवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। हनुमान कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के रिश्तेदार हैं। इस मामले की जांच के लिए प्रशासन ने अधिकारियों की कमेटी भी गठित कर दिया है। इधर, इस मामले में सीएम नायब सिंह सैनी ने भी एक्स पर पोस्ट कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

फरटिया भीमा की छात्रा की आत्महत्या मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। लोहारू पुलिस ने प्रबंधन कमेटी सदस्य श्याम कलां निवासी हनुमान और उसके बेटे राहुल, पुत्री व कॉलेज प्राचार्य सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस की स्पेशल टीम आरोपी बाप-बेटा को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एसडीएम के नेतृत्व में गठित जांच कमेटी डीसी को सौंपेगी रिपोर्ट
छात्रा की आत्महत्या के मामले के तूल पकड़ने के बाद अब जिला प्रशासन ने भी जांच के लिए अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है। हालांकि इस मामले की जांच के लिए पहले से ही एसआईटी गठित की हुई है। उपायुक्त भिवानी की ओर से बनाई गई नई कमेटी में उपमंडल अधिकारी लोहारू, उप पुलिस अधीक्षक लोहारू व जिला उच्च शिक्षा अधिकारी भिवानी को नियुक्त किया गया है। ये कमेटी सभी बिंदुओं पर शीघ्र जांच पूरा करके तथ्य सहित जांच रिपोर्ट उपायुक्त भिवानी को प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू थाना क्षेत्र के गांव फरटिया भीमा में 24 दिसंबर को घर के अंदर एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। लोहारू पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप है कि फीस जमा नहीं करने पर छात्रा को प्रबंधन ने प्रताड़ित किया और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा भी नहीं देने दी। आरोप है कि इस वजह से छात्रा ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले में पुलिस ने कॉलेज प्रबंध कमेटी सदस्यों सहित अन्य पर केस दर्ज किया था। एसआईटी ने छात्रा को परेशान करने के आरोपी युवक श्यामकलां निवासी राहुल और राहुल कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य हनुमान को गिरफ्तार कर लिया है।

दलित बेटी की आत्महत्या प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के कुछ नेताओं को ट्वीट की राजनीति करने से पहले घटना की हकीकत को जान लेना चाहिए।
- मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक्स पर पोस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed