फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Complaints of water and sewerage came in the open court

खुले दरबार में आईं पानी और सीवरेज की शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Complaints of water and sewerage came in the open court
पंचायत भवन में लगे खुले दरबार में अधिकारियों के समक्ष शिकायत रखते निवर्तमान पार्षद हरिराम व अन्? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। वार्ड 21 से 31 तक के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत भवन में लगे खुले दरबार में शुक्रवार को 25 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। अधिकतर पानी और सीवरेज को लेकर रही। कहीं ढक्कन टूटे हैं तो कहीं मैनहोल बैक मार रहे हैं। कहीं पानी की समस्या रही। अधिकारियों ने शिकायतें सुनने के बाद जल्द निरीक्षण कर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खुले दरबार में तोशाम बाईपास नहर के समीप जागृति कॉलोनी से सुनीता देवी, बंसती, माया देवी, बबली आदि महिलाओं ने कहा कि उनके यहां पानी का संकट है। सीवर लाइन भी नहीं है। भगनपुरी क्षेत्र में लोगों ने यहां भगत सिंह मार्केट स्थित प्याऊ के लिए पानी का कनेक्शन करवाने की मांग की। बीरवान पाना, कमला नगर, शांति नगर, लाल मस्जिद क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि उनके क्षेत्र में पाइप लाइन लीकेज से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जो कि पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन

घोसियान चौक में बिजली के पोल का कंडक्टर बदलवाने, कृष्णा कॉलोनी निवासी ने अपने मकान का लोड कम करवाने, डीसी कॉलोनी एक व्यक्ति ने बिजली बिल दुरुस्त करवाने, जैन चौक में ट्रांसफार्मर बड़ा लगवाने की मांग की। पूर्व पार्षद प्रवीन चावला व अशोक यादव, जैन चौक मार्केट प्रधान प्रदीप सोनी ने बताया कि कमला नगर में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। जैन चौक क्षेत्र में दस वर्षों से सीवर लाइन जाम है। शांतिनगर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा तथा कमला नगर क्षेत्र में अधिक लोड होने की वजह से बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ प्रवीण जांगड़ा के नेतृत्व में एक कमेटी ने समस्याओं को सुना। खुले दरबार में जनस्वास्थ्य विभाग से पेयजल आपूर्ति के एसडीओ प्रवीण जांगड़ा व जेई कुणाल जैन, सीवरेज से संबंधित एसडीओ सूरज प्रकाश जैन, जेई महेंद्र सिंह, बिजली निगम से एसडीओ राजेश कुमार व जेई नितिन, नगर परिषद से जेई आबीद हुसैन व सफाई निरीक्षक विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में आ रहा गंदा पानी
जगत कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त जेई एचआर वर्मा ने अपनी शिकायत रखी कि उनकी गली में नई सीवर लाइन डाली तो गली ऊंची हो गई। जिस कारण उनके मकान नीचे पड़ गए हैं। यहां सीवर की बड़ी समस्या है। सीवर मैनहोल बैक मारते हैं तो गंदा पानी घरों में आता है। जिस कारण बड़ी समस्या है। मैनहोल की सफाई भी हो जाए तो थोड़ी राहत मिले। अब मकान तो दोबारा बनाया नहीं जा सकता।
पेयजल लाइन पर चल रहे आरओ प्लांट
जागृति कॉलोनी निवासी सुमेर सिंह ने बताया कि हमारे यहां पीने के पानी की बड़ी समस्या है। हमारे यहां मुख्य मार्ग पर ही दो आरओ प्लांट चल रहे हैं, जहां के कनेक्शन पेयजल लाइन से ही कर रखे है, जबकि नियमानुसार नहीं कर सकते। अब हालात यह है कि पीने के लिए पानी नहीं है और लोग पानी बेच रहे है। एक साल पहले इन्हें हटाने के जिउ जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आदेश दिए थे मगर आज तक कनेक्शन नहीं हटाया गया। सुबह साढ़े चार बजे उक्त आरओ प्लांट पर पानी भरने लगते हैं, जिस कारण अन्य कॉलोनी में पानी नहीं पहुंच पाता। इसकी तीन बार सीएम विंडो पर शिकायत भी की।
गली नहीं की ठीक
रूद्रा कॉलोनी वासी पूर्ण चंद ने बताया कि दो साल पहले उनकी गली लाइन बिछाने के लिए खोदी गई थी। अब तक न लाइन बिछाई है और न ही गली को ठीक किया गया है। इसे लेकर तीन बार सीएम विंडो पर शिकायत की। अधिकारियों के अलावा नेताओं से गुहार लगाई। मगर कहीं समाधान नहीं हो रहा। गड्ढों के कारण परेशानी हो रही है और हादसों की आशंका रहती है।
ढक्कन नहीं लगा रहा कोई
जागृति कॉलोनी निवासी होशियार सिंह ने बताया कि उनके यहां सीवर मैनहोल खुले होने बड़ी समस्या है। ढक्कन टूटे पड़े हैं। अधिकारियों से काफी गुहार लगाई मगर कोई समाधान हो रहा। अब तो अपने रुपये से ढक्कन भी खरीद लाए अब घर के बाहर ढक्कन रखा है। मगर कोई लगाने ही नहीं आ रहा। सीएम विंडो पर भी शिकायत की। इस कारण परेशानी बनी है और घर में बेवजह विवाद हो रहे है वे अलग से है।

वार्ड में नहीं मिल रहा पानी
निवर्तमान पार्षद हरिराम ने बताया कि मेरे वार्ड में लोगों को तो न तो पर्याप्त पानी मिल रहा है और न ही सीवरेज समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में लोग परेशान है और बार-बार आकर मेरे पास शिकायत कर रहे हैं। मैं भी अधिकारियों से गुहार लगाकर थक चुका हूं मगर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। प्रशासन से अनुरोध है कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed