फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   complaint, youth brother, SP

लावारिस पशु से नहीं हुई थी भिडंत, कार ने मारी थी बाइक को टक्कर

Sat, 29 Aug 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
complaint, youth brother, SP
करीब डेढ़ माह बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ सड़क हादसे का केस दर्ज किया है। दरअसल बाइक से घर आ रहे एक युवक की हादसे में मौत हो गई थी। शुरुआत में लावारिस पशु से भिड़ंत में हुआ हादसा माना जा रहा था, इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर दी थी, लेकिन अब मृतक के भाई ने एसपी को शिकायत दी, जिस पर एक कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में गांव जाटूलुहारी निवासी कपिल ने बताया कि वह आर्मी में है और वे दो भाई और एक बहन हैं। उसका भाई प्रवीन एक बाइक एजेंसी की चरखी दादरी शाखा के फाइनेंस विभाग में नौकरी करता था। वह रोजाना ही गांव से बाइक पर दादरी आता-जाता था। गत 13 जुलाई को साढ़े सात बजे अपनी ड्यूटी से दादरी से गांव जाटूलुहारी आ रहा था।
विज्ञापन

गांव निमड़ीवाली के पास एक्सीडेंट हो गया, जिसमें प्रवीन के सिर में गंभीर चोटें लगीं। राहगीरों ने ही उसे इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान 17 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस उसके भाई प्रवीन के बयान दर्ज करने गई थी, लेकिन उसका भाई बयान की हालत में नहीं था। उस समय अज्ञात लोगों ने उसके भाई के एक्सीडेंट के बारे में कयास लगाए थे कि लावारिस पशु से टक्कर होने से हादसा हुआ है। उस समय उसके भाई की मौत के संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर दी थी। बाद में उसने मौके पर पहुंचकर जब तहकीकात की तो पास ही खेल परिसर में अभ्यास के लिए आने वाले लड़कों ने बताया कि जब वे अभ्यास के लिए खेल परिसर में आ रहे थे तो एक गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई थी। बाइक चालक भूमि पर बेहोशी की हालत में था। इससे हादसा करने वाले कार चालक ने एक बार तो बाहर निकलकर देखा था। इसके बाद वह भीड़ को देखकर अपनी कार दौड़ा ले गया। युवकों से उस गाड़ी का भी नंबर मिला, जिस पर उसने मामले की गुहार एसपी से लगाई। एसपी कार्यालय के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने सैनिक कपिल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed