फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Complaint against Government Doctor's Conference

Bhiwani News: चुनाव अधिकारी से की सरकारी डॉक्टर के सम्मेलन की शिकायत

Tue, 10 Sep 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Complaint against Government Doctor's Conference
हांसी। भिवानी के ईएसआई अस्पताल में तैनात डॉ. साक्षी चौधरी के हांसी में राजनीतिक कार्यक्रम करने पर एक व्यक्ति ने चुनाव अधिकारी को शिकायत की। डॉ. साक्षी हांसी विधानसभा से कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

बीते महीने उन्होंने हांसी के मुलतान कॉलोनी क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए थे। इसको लेकर भिवानी के एक व्यक्ति ने डीसी को शिकायत दी की डॉ. साक्षी ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। साथ ही हांसी विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम से संबंधित वीडियो भी शिकायत के साथ दी गई है जबकि वह ईएसआई अस्पताल में सरकारी चिकित्सक के पद पर लोकसेवक के रूप में तैनात हैं। इसके बाद मामले में शिकायत स्थानीय प्रशासन के पास भी पहुंची। प्रशासन ने जांच के बाद मामला वापस मुख्यालय में भेज दिया है। डॉ. साक्षी चौधरी के ससुर डॉ. एसएस मान अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भिवानी डीसी को शिकायत की गई है। वही इस आरोप की जांच कर रहे हैं।- कुलभूषण बंसल, एसडीएम, हांसी।

हांसी में आज भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन

हांसी। विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराया। भाजपा पार्टी से उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक विनोद भयाना मंगलवार को नामांकन पत्र जमा करेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया होंगे। रोड शो के साथ वह नामांकन भरने लघु सचिवालय पहुचेंगे। निर्वाचन अधिकारी कुलभूषण बंसल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 12 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed