फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Competition on women empowerment held in Chaudhary Bansilal College

Bhiwani News: चौधरी बंसीलाल काॅलेज में महिला सशक्तीकरण पर हुई प्रतियोगिता

Thu, 22 Feb 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 22 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Competition on women empowerment held in Chaudhary Bansilal College
लोहारू चौ बंसीलाल काॅलेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्राएं। 
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर मेकिंग और लेखन प्रतियोगिता हुई। पोस्टर मेकिंग में छात्रा लक्ष्मी और लेखन प्रतियोगिता में मीनाक्षी अव्वल रहीं। अव्वल छात्राओं का सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार चहल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के दौरान राजेंद्र सिंह, डॉ. अशोक कुमार व डॉ. राजबाला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार चहल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं में रचनात्मकता का विकास करना और समाज में उनकी भूमिका का सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में लक्ष्मी बीएससी मेडिकल द्वितीय वर्ष, दीक्षा बीए प्रथम, रीना एमए हिन्दी द्वितीय वर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लेखन प्रतियोगिता में मीनाक्षी एमए राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष, मोनिका सैनी राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष, अनु राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. सुषमा, डॉ. सीमा, डॉ. राजेश कुमारी, डॉ. मिनेश सहित स्टाफ सदस्य और छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed