{"_id":"61cf50669017161d574dbc22","slug":"committee-formed-to-fight-social-evils-bhiwani-news-hsr620893486","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कुरीतियों से लड़ाई के लिए कमेटी बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कुरीतियों से लड़ाई के लिए कमेटी बनाई
विज्ञापन
महापंचायत को संबोधित करते कमल सिंह। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। सामाजिक कुरीतियों व अनैतिक धंधे बंद करवाने के लिए जाट धर्मशाला में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में करीबन 25 गांव के लोगों ने भाग लिया। महापंचायत में सामाजिक बुराइयों, नशाखोरी और कस्बे में विभिन्न होटल संचालकों द्वारा करवाए जा रहे अनैतिक धंधे बंद करवाने के बारे में निर्णय लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता चिरंजीलाल पंघाल ने की। बाद में पंचायत सदस्यों ने 31 सदस्य कमेटी के नेतृत्व में तहसीलदार तोशाम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और इन सभी समस्याओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 31 सदस्यीय कमेटी सोमवार को दुकानदारों से मिलकर किराये पर दी जाने वाली दुकानों व मकानों के बारे में जिम्मेदारी सौंपने का काम करेगी।
उल्लेखनीय है कि तोशाम के विद्यानगर में अनैतिक धंधे बंद करवाने की मांग को लेकर कॉलोनी वासी पिछले काफी दिनों से धरने पर बैठे हैं। इस संबंध में किसान नेता एवं युवा कल्याण संगठन के संरक्षक प्रधान कमल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत के दौरान निर्णय लिया गया कि क्षेत्र से सामाजिक बुराइयों को मिटाना कमेटी का मुख्य उद्देश्य होगा। क्षेत्र में नशे की बुरी लत युवाओं को घेर रही है। साथ ही कस्बे में कई जगह होटलों मैं अनैतिक धंधे करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में जब विद्या नगर कॉलोनी वासियों ने विरोध किया तो होटल मालिक की शिकायत पर उन लोगों पर मुकदमा बना दिया गया जो पूरी तरह गलत है। इसमें 31 सदस्य कमेटी बनाई गई है, जो लोगों से संपर्क करेगी, जिन्होंने ऐसे होटल संचालकों को अपनी जगह दे रखी है। उनको समझा-बुझाकर ऐसे अनैतिक धंधे बंद करवाए जाएंगे। इसी संबंध में शुक्रवार को एसडीएम और डीएसपी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
कमेटी में ये सदस्य शामिल
व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक, रमेश पंघाल, शेरसिंह नंबरदार, सत्यवान, कृष्ण कुमार, रूपेंद्र, पवन, कैप्टन होशियार सिंह, महेंद्र, सतबीर लाखलान, अजय टाला, जंगबीर अलखपुरा, ईश्वर बागनवाला, हवासिंह, सत्यवान, घीसाराम, बलवान नंबरदार, डॉ सुभाष, भागू पंघाल, भूपेंद्र उर्फ भोलू पार्षद, जंगबीर, सोनू बागनवाला, सुखबीर पूर्व सरपंच, कुलदीप पटौदी, रमेश बागनवाला, उमेद, दयानन्द हवलदार, रूघबीर सिंह, जितेंद्र पंघाल, राजेश गारनपुरा, साहिल, कुलदीप, राज झांवरी, मंदीप आदि को कमेटी में शामिल किया गया।