फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Naib rally in Bhiwani, Took aim at Congress, said- party is stuck in nepotism

भिवानी में सीएम नायब की रैली: कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- परिवारवाद में फंसी पार्टी, यही सबसे बड़ी कमजोरी

Sat, 21 Sep 2024 03:41 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 21 Sep 2024 03:41 PM IST
सार

भिवानी में सीएम की रैली का आयोजन हुडा सेंट्रल पार्क के पास किया। जहां बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था।

विज्ञापन
CM Naib rally in Bhiwani, Took aim at Congress, said- party is stuck in nepotism
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के हुडा ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रैली में उपस्थित जनसमूह को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में अवगत कराया, साथ ही विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए।

विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जहां भी हम जा रहे हैं, हमें जनता का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है। लोगों ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।" उन्होंने विपक्षी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को अपने बेटे के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता। वह परिवारवाद में उलझ गए हैं, और यही कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी है। परिवारवाद से न केवल देश बल्कि मानवता को भी नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भाजपा की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की नीतियों पर भरोसा है और यही विश्वास तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed