फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Class 10th Punjabi and Class 12th Computer Science exams were held on the first day under CCTV surveillance.

Bhiwani News: सीसीटीवी की निगरानी में हुई पहले दिन 10वीं की पंजाबी और 12वीं की कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा

Wed, 28 Feb 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 28 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Class 10th Punjabi and Class 12th Computer Science exams were held on the first day under CCTV surveillance.
​भिवानी में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आरंभ हुई। पहले दिन प्रदेशभर में नकल के नाै मामले दर्ज किए गए। परीक्षार्थियों ने दसवीं की पंजाबी और 12वीं की कंप्यूटर विज्ञान विषय की परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षा के लिए 1484 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि मंगलवार को हुई दसवीं (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की पंजाबी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की कंप्यूटर विज्ञान विषय की परीक्षाओं में एक-एक एवं डीएलएड की अंग्रेजी निपुणता विषय की परीक्षा में सात अनुचित साधन प्रयोग के मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र राकवमावि भिवानी-08 (बी-2) पर नकल का एक केस दर्ज किया। डॉ. यादव ने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा सीसीटीवी कैमरों तथा प्रश्र-पत्रों पर क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए हैं। इससे यदि कोई परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य कोई प्रश्र पत्र की फोटो खींचेगा तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्र पत्र कहां से आउट हुआ है एवं किस परीक्षार्थी का है, जिससे परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन


पेपर आउट हुआ तो केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक व अन्य स्टाफ पर होगी कार्रवाई
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि यदि किसी परीक्षा केंद्र से पेपर आउट होने का मामला पाया जाता है तो उस केंद्र के अधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बोर्ड के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से भी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी, रोहतक और पलवल में बनाए कंट्रोल रूम

प्रदेशभर भर में परीक्षाओं की मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग जिलों में तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिसमें भिवानी, पलवल और रोहतक शामिल है। भिवानी में कंट्रोल रूम में 01664-254603,604,244175 नंबर जारी किया है, जबकि पलवल के लिए 01275-251874 व रोहतक के लिए 01263-271425 नंबर दिया है।


आज बारहवीं के वैकल्पिक विषयों की होगी परीक्षा
बुधवार को बारहवीं के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। जबकि डीएलएड री-अपीयर व मर्सी चांस की हिंदी शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed