{"_id":"692213b875d96bbd2704e3ba","slug":"civil-hospitals-dialysis-centre-faces-water-shortage-with-private-tankers-providing-water-supply-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-142878-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में पानी की किल्लत, निजी टैंकरों से की जा रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में पानी की किल्लत, निजी टैंकरों से की जा रही आपूर्ति
विज्ञापन
शहर के जिला नागरिक अस्पताल में टैंकर से पानी चढ़ाते कर्मचारी।
भिवानी। शहर के नागरिक अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में पानी की कमी के चलते मरीजों की सुविधा बनाए रखने के लिए निजी टैंकरों से पानी मंगवाया जा रहा है। सेंटर में प्रतिदिन 30 मरीजों की डायलिसिस होती है जिसके लिए करीब दस हजार लीटर पानी की आवश्यकता रहती है। इसके लिए सेंटर संचालक की ओर से दो-दो हजार लीटर क्षमता की पांच टंकियां भी लगाई गई हैं ताकि पानी की कमी न बने।
लेकिन अस्पताल से पानी की सप्लाई कम आने के कारण टंकियां रोज खाली हो जाती हैं। इसके बाद सेंटर अपने स्तर पर निजी टैंकर मंगवाकर पानी की व्यवस्था कर रहा है। यही नहीं अस्पताल के वार्डों के शौचालयों में भी प्लास्टिक के ड्रम रखकर पानी स्टोर किया जा रहा है। कई बार तो सामान्य वार्डों में भी पानी की कमी महसूस होने लगती है। अस्पताल में पानी की पर्याप्त सप्लाई न होना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लक्ष्य पर भी प्रभाव डाल रहा है। सेंटर संचालक का कहना है कि पानी की कमी के बावजूद मरीजों की डायलिसिस बाधित न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
डायलिसिस सेंटर में प्रतिदिन 30 मरीजों की डायलिसिस की जाती है। इसके लिए पानी की जरूरत भी रहती है। लेकिन पानी की सप्लाई कम आ रही है। इस कारण पानी पूरा मिल नहीं पा रहा है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए निजी टैंकर से पानी मंगवा कर मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। प्रतिदिन एक टैंकर मंगवाया जा रहा है। अगर पानी ज्यादा कम रहता है तो दिन में दो टैंकर भी मंगवा लिए जाते हैं। -पंकज, प्रभारी डायलिसिस सेंटर, नागरिक अस्पताल भिवानी।