फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Civil hospital officials and employees will get off the car and travel on a bicycle

गाड़ी से उतर साइकिल पर सफर करेंगे नागरिक अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital officials and employees will get off the car and travel on a bicycle
साइकिल पर सवार होकर नागरिक अस्पताल पहुंचते सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य व अन्य अधिकारी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कर्मचारियों की सेहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी अब हर मंगलवार को पैदल और साइकिल पर ही घर से ऑफिस तक का सफर तय करेंगे। इसके लिए सिविल सर्जन ने पत्र जारी किया है। साथ ही मंगलवार को वे और उनकी पत्नी उप सिविल सर्जन डॉ. सुमन विश्वकर्मा अपनी-अपनी साइकिल पर सवार होकर कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा 120 में से करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी भी पैदल, साइकिल और सार्वजनिक वाहनों में सफर करते हुए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि पर्यावरण और स्वास्थ्य को देखते अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है। जो कर्मचारी शहर से आते हैं वे पैदल या फिर साइकिल का प्रयोग कर कार्यालय आए। वहीं जो दूर दराज के क्षेत्र से आते है वे सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करके ही कार्यालय में पहुंचे। बदलते क्लाइमेट और ग्लोबल वार्मिंग से आज पूरी दुनिया जूझ रही है। दिन-प्रतिदिन प्रदूषण का खतरा इतना बढ़ता जा रहा है कि इसका सीधा असर जीवन पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है फिर चाहे वह इंसान हो या पशु पक्षी। बिगड़ता पर्यावरण हर किसी को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और साइक्लिंग को दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाए। सिविल सर्जन ने अपील करते हुए की कि अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक कर्मचारी प्रतिदिन दो से तीन किलोमीटर साइकिल अवश्य चलाएं। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. सुमन विश्वकर्मा, डॉ. विनोद पंवार, सतपाल पंघाल आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed