फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   civil hospital, labour ward

सामान्य अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ नहीं, स्टाफ नर्स के हवाले जच्चा-बच्चा वार्ड

Thu, 12 Dec 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
civil hospital, labour ward
08 फोटो नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। - फोटो : Bhiwani
सामान्य अस्पताल में पिछले पांच दिन से कोई भी महिला रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में ओपीडी में महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने से हर रोज 250 से अधिक महिलाएं बिना इलाज के घर लौट रही है। मगर सबसे गंभीर बात जच्चा-बच्चा वार्ड में है। यह वार्ड पूरी तरह स्टाफ नर्स पर निर्भर है। स्टाफ नर्स सामान्य डिलिवरी करवा रही है मगर ऐसे केस जिनमें चिकित्सक की जरूरत है, उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया जा रहा है। जच्चा-बच्चा वार्ड में महिला रोग विशेषज्ञ न होना जच्चा-बच्चा की जिंदगी से भी खिलवाड़ है। अब स्वास्थ्य विभाग प्राइवेट चिकित्सक को हायर करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में कहने को तो चार महिला चिकित्सक हैं मगर किसी ने किसी कारण से अवकाश पर हैं। वर्कलोड के कारण बीती सात दिसंबर को एक महिला चिकित्सक डॉ. सीमा ने रिजाइन कर दिया। इसके बाद से सामान्य अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं और ओपीडी में आने वाली महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सात तारीख के बाद से सामान्य अस्पताल में करीब 30 डिलिवरी हुई है। 15 गर्भवती महिलाओं को पीजीआई रोहतक रेफर किया जा रहा है। मगर चिंताजनक बात यह है कि डिलिवरी के दौरान यदि किसी गर्भवती की तबीयत बिगड़ जाए तो यह जच्चा-बच्चा के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

हर महीने होते हैं 100 सिजेरियन केस : सामान्य अस्पताल में हर महीने 100 के करीब सिजेरियन ऑपरेशन होते हैं। अब महिला चिकित्सक नहोने के कारण पिछली सात दिसंबर के बाद से कोई भी सिजेरियन नहीं हुए है। ऐसे में स्टाफ नर्स महिलाओं को पीजीआई रोहतक रेफर कर रहे हैं। यहीं कारण है कि एंबुलेंस में डिलिवरी होने के भी मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी ड्यूटी पड़ रही भारी : महिला चिकित्सक के लंबी छुट्टी जाने या रिजाइन करने के बाद वर्क लोड सामने आ रहा है। दरअसल महिला चिकित्सक को ही ओपीडी संभालनी पड़ती है और उन्हीं को जच्चा-बच्चा वार्ड और सिजेरियन। इन सबके अलावा भी चिकित्सकों की कमी के कारण महिला विशेषज्ञों की इमरजेंसी में भी ड्यूटी लगाई जा रही है।

अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। एनएचएम में महिला चिकित्सक हायर करने का भी प्रावधान है और प्राइवेट चिकित्सक को हायर कर व्यवस्था बनाई जाएगी।
- डॉ. कृष्ण कुमार, कार्यकारी सिविल सर्जन
चिकित्सकों की कमी है और इस बारे उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है। प्राइवेट चिकित्सक हायर करने के अधिकार सिविल सर्जन के पास है।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed