फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   civil hospital, inspection, pmo

निरीक्षण करने पहुंचे कार्यकारी पीएमओ तो रिकॉर्ड एंट्री करते मिले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
civil hospital, inspection, pmo
सामान्य अस्पताल में निरीक्षण के दौरान हाजरी रजिस्टर चेक करते कार्यकारी पीएमओ रघुवीर शांडिल्य। - - फोटो : Bhiwani
सामान्य अस्पताल के कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया तो अनेक खामियां सामने आई। जिस पर कर्मचारियों खासकर ठेके पर लगे कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई। निरीक्षण के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपना मूल कार्य छोड़ डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य करते नजर आए। इतना ही नहीं लैब के सामने टेस्ट कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी थी लेकिन जिन टेस्टों के चार्ज लगते हैं, उनकी रसीद काटने के लिए कोई नहीं था। जिस पर खफा पीएमओ ने वहां कार्यरत कर्मचारियों को मरीजों के सामने ही निर्देश दिये कि सभी मरीजों का नि:शुल्क टेस्ट करें और जितना बिल बने, वे अनुपस्थित रहे कर्मचारी के वेतन से काटा जाए। इस निर्देश के बाद फ्री टेस्ट कराने को लेकर कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों में तीखी नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल बिना किसी पूर्व सूचना के इमरजेंसी पहुंच गए थे। इससे पहले पिछले सप्ताह ही पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसमें खामियां सामने आई थी। खामियों को देखते हुए ही शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ठेके पर लगे काफी कर्मचारी गैर हाजिर मिले तो कुछ अपनी मूल जॉब छोड़ किसी अन्य कार्य में जुटे मिले। ठेकेदार के अधिकतर कर्मचारी निर्धारित ड्रेस नहीं पहने हुए थे। जिस पर उनकी खूब क्लास लगाई। जो कर्मचारी ड्यूटी पर लेट आए थे, उनकी अनुपस्थिति लगा एक दिन की सैलरी काटने के के आदेश दिए। नर्सिंग हॉस्टल में लगे सुरक्षाकर्मी की जगह दूसरा कर्मचारी ड्यूटी दे रहा था। जिस पर पीएमओ ने खूब खिंचाई की और चेतावनी दी कि यह गैर कानूनी है। दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुपरवाइजर को भी वेतन काटने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने इमरजेंसी से निरीक्षण की शुरूआत की। इसके बाद ओपीडी, फिजियोथेरेपी कक्ष, लांड्री प्लांट, अल्ट्रासाउंड सेंटर, वार्डों, नर्सिंग हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। मरीजों से भी बातचीत कर फीडबैक लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त फाल-सिलिंग ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने लिफ्ट भी जल्द ठीक कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने की डाल लो आदत या फिर छोड़ दो नौकरी : पीएमओ ने निरीक्षण के दौरान ठेके पर लगे कर्मचारियों की खूब क्लास ली और हिदायत दी कि काम करने की आदत डाल लो या फिर नौकरी छोड़ दो। उन्होंने कर्मचारियों को लेट होने, ड्रेस नहीं पहनने पर एक दिन का वेतन काटने की भी चेतावनी दी।
फ्री टेस्ट को लेकर कर्मचारियों और मरीज के परिजनों में हुई तीखी नोक-झोंक : पीएमओ जब लैब में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो वहां मरीजों की भीड़ लगी थी। पता लगा कि लैब में जिन टेस्टों का शुल्क लगता है, उन टेस्टों की शुल्क रसीद काटने वाला कोई नहीं है। जिस कारण मरीज परेशान है। कर्मचारियों से पूछा तो पता लगा कि जिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी, वह आया नहीं। जिसके बाद अकाउंट शाखा के कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। वह अभी आए नहीं है। जिस पर पीएमओ ने मरीजों के सारे टेस्ट नि:शुल्क कर फीस शुल्क कर्मचारी के खाते से काटने के आदेश दे डाले। पीएमओ तो वहां से चले गए मगर मरीज और उनके परिजन फ्री टेस्ट की जिद को लेकर कर्मचारियों से उलझ पड़े। कर्मचारियों से तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस आने के दौरान ही अकाउंट शाखा का कर्मचारी भी पहुंच गया और सभी मरीजों की रसीदें काटी गई।
फिर शुरू होगा एंट्री कार्ड सिस्टम
पिछले वर्ष वार्डों में मरीजों के साथ अत्यधिक परिजन व अन्य आने की समस्या के चलते एंट्री कार्ड सिस्टम की शुरूआत की गई थी। जो पीएमओ बदलने के बाद बंद हो गई थी। निरीक्षण के दौरान पीएमओ डॉ. शांडिल्य ने बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए दोबारा से यह एंट्री कार्ड सिस्टम व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए। इसके तहत मरीज के साथ दो या तीन ही जा सकेंगे।

व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए मैंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। कुछ खामियां सामने आई है, जिन्हें दूर किया जाएगा। ठेके पर लगे कर्मचारियों को ड्रेस पहनने और समय पर आने की हिदायत दी गई है। उनके सुपरवाइजर को भी काम में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिये। लिफ्ट, फाल-सिलिंग संबंधित खामियों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, कार्यकारी पीएमओ, जिला सामान्य अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed