{"_id":"69710b0b1d6a2aa7680d7af0","slug":"city-council-cracks-down-on-footpath-encroachment-demolishes-platforms-and-ramps-with-jcbs-after-public-announcement-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145694-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फुटपाथ अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, मुनादी के बाद जेसीबी से तोड़े चबूतरे और रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फुटपाथ अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, मुनादी के बाद जेसीबी से तोड़े चबूतरे और रैंप
विज्ञापन
शहर के हांसी गेट पर दुकानों के बाहर रखें अवैध समान को उठाकर लेकर जाते नगर परिषद कर्मचारी।
भिवानी। शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए पहले दिन मुनादी कराई और अगले ही दिन जेसीबी का पंजा चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को चेतावनी दिए जाने के बाद बुधवार दोपहर बाद नगर परिषद और जिला यातायात पुलिस की संयुक्त टीम शहर के मुख्य मार्गों पर निकली और हांसी गेट चौक क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे बनाए गए चबूतरे व रैंप जेसीबी से तोड़ दिए। वहीं फुटपाथ पर रखा दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
नगर परिषद और जिला यातायात पुलिस की टीम ने बुधवार दोपहर बाद हांसी गेट से पुराने बस स्टैंड क्षेत्र तक अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के आगे स्थायी और अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया और कुछ नगर परिषद कर्मचारियों से उलझते नजर आए। स्थिति को संभालते हुए जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक संजय कुमार ने दुकानदारों को समझाया और अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने का अनुरोध किया।
जब नगर परिषद कर्मियों ने दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालना शुरू किया तो बाजार में खलबली मच गई। कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटकर दुकानों के अंदर रखने में जुट गए जबकि कई दुकानों के बाहर रखा सामान नगर परिषद द्वारा जब्त कर लिया गया। गौरतलब है कि कुछ समय के विराम के बाद नगर परिषद और यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर जोर पकड़ गया है। कार्रवाई से पहले नगर परिषद ने ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कर दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे अपनी दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में दुकानदार निर्धारित दायरे में ही अपना सामान रखें और फुटपाथ को पैदल यात्रियों के लिए खाली छोड़ें। फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है।