फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   City buses run ... then Np

... तो नप चलाएगा सिटी बसें

Tue, 01 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 01 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जल्द ही नगर परिषद भी शहर में सिटी बस सेवा शुरू करेगा। चार बसें चलाने की योजना है। केंद्र सरकार के पास शहर में सिटी बस सेवा शुरू करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने व अन्य प्लान को मंजूरी मिल गई है। करीब 10 करोड़ के प्लान भेजे गए थे। केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद अब बजट आने और काम शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर वासियों के लिए सिरदर्द बनी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के बाद अगले कुछ सालों में सुधरने की आस है। केंद्र सरकार की ओर से मांगे प्रोजेक्ट के बाद नगर परिषद ने अर्बन ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के तहत कुछ सुधार करने के लिए करीब 10 करोड़ के प्रोजेक्ट भेजे थे। केंद्र सरकार ने इन्हें मंजूरी दे दी है। इन प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से शहर में चार सिटी बसें चलाना है। इनमें कुछ मिनी बसें होंगी। ताकि शहर वासियों को ज्यादा ऑटो पर निर्भर न रहना पड़े और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ रहे करीब तीन हजार ऑटो पर अंकुश लग सके। सिटी बस सेवा के अलावा शहर के अधिक भीड़भाड़ वाले मुख्य चौराहों पर फुट ओवरब्रिज बनाने का प्लान है। शहर के रोहतक गेट, घंटाघर चौक, हांसी गेट, महम गेट पर फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना है।
विज्ञापन

इन दो मुख्य योजनाओं के साथ ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पार्किंग व्यवस्था करने, सभी मुख्य मार्गों के किनारे फुटपाथ बनाने, मार्गों पर पीली पट्टियां लगाने, साइन बोर्ड लगाने का प्लान है। इसके अलावा शहर के बाजारों में हैवी व्हीकल की एंट्री पर प्रतिबंध करने, ई-रिक्शा चलाने के भी सुझाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सभी प्लान हुए फेल
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के अभी तक के सभी प्रयास लगभग फेल रहे। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नेहरू पार्क के पास सार्वजनिक पार्किंग शुरू की मगर वह सिर्फ टैक्सी स्टैंड बनकर रह गया। ट्रैफिक लाइटें लगाई जो कुछ दिन जलने के बाद शो पीस बनी है। हैवी व्हीकल की बाजारों में एंट्री पर बैन होने के बाद भी बाजारों में हैवी व्हीकल जाम का कारण बन रहे है।
रोडवेज की सिटी बस सेवा को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
शहर में रोडवेज ने भी सिटी बस सेवा शुरू की। करीब चार बसें शहर के विभिन्न मार्गों पर दौड़ाई। सिटी बस सेवा का अच्छा रिस्पॉन्स रहा और अब भी बसें भरी चल रही है।

वर्जन:::
शहर के लिए अर्बन ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रपोजल भेजा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया है। इसमें सिटी बस चलाने, फूट ओवरब्रिज बनाने के साथ ट्रैफिक सुधारने का प्लान है।
सुंदर सिंह, एमई, नगर परिषद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed