फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ciber crime, facebook id hack, police case file

पूर्व पशु चिकित्सक की फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से मांगे रुपये

Sat, 27 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
ciber crime, facebook id hack, police case file
बहल। कस्बे के पूर्व पशु चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. एनपी गौड़ का फेसबुक अकाउंट किसी अज्ञात ने हैक कर लिया। हैकर ने कस्बे के एक व्यक्ति को डॉ. गौड़ की तरफ से मैसेज भेज कर पांच हजार रुपये भी अपने अकाउंट में डलवा लिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. एनपी गौड़ ने बताया कि उसका फेसबुक अकाउंट है जिससे उसके अनेक परिचित जुड़े हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है। वह आईडी में जुड़े लोगों के पास पैसे की जरूरत पडने पर पैसे भेजने के लिए मैसेज भेज रहा है। इसके अलावा आईडी के माध्यम से वह अन्य लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेज रहा है। हैकर किसी से पांच तो किसी से सात हजार रुपये की मांग कर रहा है। कस्बे के एक उसके जानकार ने तो उनके द्वारा भेजा गया मैसेज जानकर उसके दिए गए अकाउंट नंबर पर पांच हजार रुपये भी भेज दिए है। थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed