{"_id":"5f57a7c78ebc3e435b518dd2","slug":"cia-arrested-criminal-bhiwani-news-rtk5726193151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल घाटी के बिहड़ों से सीआईए ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल घाटी के बिहड़ों से सीआईए ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ द्वारा साथी सहित पकड़ा गया इनामी बदमाश संजय। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसे संगीन मामलों में पुलिस के वांछित 50 हजार इनामी बदमाश संजय को सीआईए भिवानी की टीम ने चंबल घाटी के बीहड़ों से कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। पिछले चार साल से भिवानी व राजस्थान पुलिस को चकमा देकर चंबल घाटी के बीहड़ों में छिपे बदमाश के ठिकाने का राज उसी के साथी मनीष उर्फ मुंशी ने पुलिस के सामने खोला। सीआईए टीम ने मनीष को साथ लेकर ही चंबल घाटी के बीहड़ों में उसके ठिकाने पर पहुंचकर उसे धर दबोचा।
डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि सीआईए थाना इंचार्ज योगेश कुमार की टीम ने बहल निवासी संजय को मध्यप्रदेश के मुरैना स्थित चंबल के बीहड़ों से गिरफ्तार किया है। संजय पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन अपराधों के चलते बहल और लोहारू थाने में केस दर्ज हैं। संजय राजस्थान पुलिस का भी भगोड़ा आरोपी है। आरोपी ने हमीरवास थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। जिस पर वर्ष 2017 में पांच हजार का इनाम रखा गया था। भिवानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों में वर्ष 2019 में 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। बदमाश संजय पर सात केस दर्ज हैं।
डीएसपी ने बताया कि अपराधी संजय के साथी मनीष उर्फ मुंशी वासी सतनाली जिला महेंद्रगढ़ को एक मुकदमे में गिरफ्तार किया था। मनीष से पूछताछ में संजय के ठिकाने का पता चला, जिसके बाद सीआईए की स्पेशल टीम मध्यप्रदेश तक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विनोद महला गुर्जर गैंगस्टर से भी जुड़े थे आरोपी संजय के तार
राजस्थान के गैंगस्टर विनोद महला गुर्जर के साथ भी आरोपी संजय के तार जुड़े थे। आरोपी उसके इशारे पर भी काम कर रहा था। बदमाश संजय लगातार अपराध करता चला गया, लेकिन एक बार भी किसी भी मुकदमे में पुलिस के हाथ नहीं आया। पिछले चार सालों से वह पुलिस से बचने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ही बीहड़ के जंगलों तक पहुंचा था। पुलिस अब उसके साथियों व आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है। गैंगस्टर विनोद महला फिलहाल जेल में बंद है।
बदमाश संजय पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती के सात केस दर्ज
पिलानी रोड बहल पर एक नवंबर को फर्नीचर व्यापारी राकेश शर्मा की हत्या के प्रयास पर बहल थाने में केस दर्ज। बहल के पुराने बाजार में परचून व्यापारी बृजमोहन पर गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में आठ नवंबर 2019 को केस दर्ज। राजस्थान के हमीरवास थाने में हत्या लूट और डकैती के आरोप में 20 अगस्त 2017 को केस दर्ज हुआ, जिसमें गोली मारकर एक शख्स की हत्या की गई थी। पिस्तौल के बल पर स्कॉर्पियो गाड़ी व 1700 रुपये छीनने के मामले में लोहारू थाने में 10 फरवरी 2020 में केस दर्ज। गृह अतिचार मामले में तीन सितंबर 2011 को बहल थाने में केस दर्ज। लूट के प्रयास के मामले में 17 अगस्त 2014 को बहल थाने में केस दर्ज। अवैध हथियार मामले में 18 सितंबर 2014 को बहल पुलिस थाने में केस दर्ज।