{"_id":"61e5a1468a03954e513e6348","slug":"chief-minister-s-flying-squad-raided-the-dairy-and-sweets-store-bhiwani-news-hsr6222476100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उडनदस्ते की टीम ने की डेयरी एवं मिष्ठान भंडार पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उडनदस्ते की टीम ने की डेयरी एवं मिष्ठान भंडार पर छापेमारी
विज्ञापन
भिवानी। गांव बामला के बस स्टैंड पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मिल्क डेयरी व मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व बिजली निगम के एसडीओ की टीम भी मौजूद रही। संयुक्त टीम ने मिल्क डेयरी व मिष्ठान भंडार में मिठाई बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे सात घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए वहीं बिजली निगम की टीम ने मिष्ठान भंडार पर एक किलो वाट मंजूरी पर 4.25 किलो वाट लोड का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसलिए मंजूरी से चार गुना लोड मिलने पर बिजली निगम के एसडीओ की टीम ने अधिक लोड का जुर्माना लगाया।
रोहतक के सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, अनूप सिंह के साथ जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ मुकेश कुमार, खाद्य निरीक्षक सुखबीर सिंह, खाद्य निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के अलावा बिजली निगम सब डिविजन नंबर एक के एसडीओ राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से गांव बामला के बस स्टैंड स्थित मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। गांव बामला में श्याम मिल्क डेयरी एवं मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान पर संयुक्त टीम ने मिठाई बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे सात घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए वहीं दुकान में निगम के एसडीओ की टीम ने मंजूर बिजली लोड की जांच की। दुकान में बिजली कनेक्शन में एक किलोवाट लोड मंजूर था, मगर वहां इस्तेमाल हो रही बिजली में 4.35 किलोवाट लोड चल रहा था। इस पर बिजली निगम के एसडीओ ने मौके पर ही बिजली का अधिक लोड मिलने पर एलएलवन भर दुकानदार पर अधिक लोड का जुर्माना लगाया
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ मुकेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मिष्ठान भंडार पर सात घरेलू गैस सिलिंडर मिले हैं, जिन्हें विभाग ने जब्त कर लिया है। घरेलू गैस सिलिंडर का कोई भी कॉमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। ऐसा करना नियमों के खिलाफ है। नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं बिजली निगम के एसडीओ राजेश कुुमार ने बताया कि निर्धारित लोड से चार गुना लोड जांच के दौरान पाया गया है। इस संबंध में निगम ने एलएलवन भर दी है। जिस पर जुर्माना निर्धारित किया जाएगा।
वर्जन
हमारे पास सूचना मिली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम बिजली निगम व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। टीम की जांच में मिष्ठान भंडार पर अनियमितताएं पाई गई, जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कार्रवाई की है।
- राजबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, रोहतक।