फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Check anti body of 1400 people under sero survey

सीरो सर्वे : 1400 लोगों की जांची एंटीबॉडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Check anti body of 1400 people under sero survey
एंटी बॉडी की जांच के लिए सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीरो सर्वे के तहत नागरिकों की एंटी बॉडी की जांच की जा रही है। इसके लिए विभाग राउंड तीन में तीन दिवसीय विशेष अभियान चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन (बुधवार और वीरवार) में 1400 लोगों के एंटीबॉडी के सैंपल लेकर जांच के लिए स्वास्थ्य निदेशालय पंचकूला भेजे हैं। सीरो सर्वे में यह पता लगाया जाएगा कि व्यक्ति में वैक्सीन के टीकाकरण और कोरोना संक्रमण के बाद कितनी एंटी बॉडी विकसित हुई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे के लिए जिले को 45 क्लस्टर में बांटा है। इनमें 27 क्लस्टर ग्रामीण और 18 क्लस्टर शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। जिले में अब तक शहरी क्षेत्र के 12 क्लस्टर से 500 सैंपल और ग्रामीण क्षेत्र के 23 क्लस्टर से 900 सैंपल लिए हैं। विभाग की ओर से सीरो सर्वे के सैंपलिंग का कार्य शुक्रवार तक पूरा कर दिया जाएगा। इन सब सैंपल को पंचकूला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जांच के लिए करें सहयोग
सरकार के निर्देशानुसार जिले में सीरो सर्वे के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जा रही है। जिलेभर में अब तक 1400 सैंपल लिए जा चुके हैं। सैंपल की रिपोर्ट पंचकूला से ही आएगी। नागरिकों से अपील से ही जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed