फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   charkhi dadri news, queue long, limited, cash

कतारें लगी लंबी, सीमित ही पहुंचा कैश

Wed, 14 Dec 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news, queue long, limited, cash
file image - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चरखी दादरी में तीन दिन बाद जब मंगलवार को जिले की विभिन्न बैंक शाखाएं खुली तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिलेभर की करीब 20 बैंक शाखाओं में सीमित कैश पहुंचने से करीब 60 लाख रुपये की नकदी ही उपभोक्ताओं को मिल पाई। बैंक शाखाओं ने भी कम कैश आने के चलते दो से पांच हजार तक की नकदी उपभोक्ताओं को थमाई। दादरी में जहां करीब 35 लाख रुपये कैश बांटा गया तो वहीं बौंदकलां में करीब 20 लाख रुपये की नकदी उपभोक्ताओं को वितरित की गई। बाढड़ा में भी करीब पांच लाख रुपये की नकदी उपभोक्ताओं को बैंक प्रबंधन द्वारा बांटी गई। हालांकि एटीएम की स्थिति में मंगलवार को भी कोई खास सुधार नजर नहीं आया। बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगी रही और ग्राहकों को खासी परेशानी भी झेलनी पड़ी। कुछेक बैंकों में तो महज दो से ढ़ाई घंटे में ही कैश खत्म हो गया।

शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन बैंकों में अवकाश रहने पर मंगलवार को जब बैंक खुले तो खासी भीड़ उमड़ी। सुबह आठ बजे ही लोग सर्दी के इस मौसम में बैंक काउंटर व एटीम के बाहर लाइन में लगने होने शुरू हो गए थे। बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगने पर पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहा। पुलिस को पहले से ही भीड़ ज्यादा आने की आशंका थी। पीएनबी, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में पेंशनधारकों की भीड़ अधिक बनी हुई थी। ज्यादातार पेंशनधारकों के खाते इन बैंकों में ही हैं। पीएनबी में तो एक से 10 तारीख तक पहले भी रस बना रहता था। पीएनबी बैंक में आठ लाख का कैश आया था जो दोपहर बाद तक बांट दिया गया। इसी प्रकार केनरा बैंक मैनेजर मूलचंद ने बताया कि उनकी शाखा में सात  लाख रूपए आए थे जो दोपहर तक लोगों को बांट दिए गए। वहीं एटीएमों के जरिए भी करीब पांच लाख रुपये की राशि बांटी गई है।
विज्ञापन


जिलेभर के पांच एटीएम से ही निकली नकदी
चरखी दादरी जिले में विभिन्न बैंकों के करीब 25 एटीएम हैं। दादरी शहर में पांच एटीएम से ही लोगों को कैश मिल रहा था। मेन बैंकों के एटीएम अभी तक चालू नहीं हो पाए हैं। पीएनबी के छह एटीएम में आज तक पैसे नहीं डाले गए हैं, जिससे लोगों में खासा रोष बना हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एटीएम से कैश नाममात्र का ही मिल रहा है जबकि इन बैंकों के एटीएम को अपडेट भी किया जा चुका है। बैंक अधिकारियों का तर्क है कि कैश कम आने की वजह से इन एटीएम में पैसे नहीं डाले जा रहे हैं। बैंक काउंटरों पर लगी भीड़ से लोग दिनभर परेशान हो जाते हैं। जब नंबर आता है तो कैश नहीं होने की सूचना लगा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौंदकलां में डेढ़ घंटे में ही एटीएम हो गया खाली
लगातार तीन दिनों से चल रही छुट्टियों के बाद मंगवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच में ग्रामीणों का जमावड़ा रहा। बैंक द्वारा डाला गया कैश एटीएम में मात्र डेढ़ घंटे के बाद ही खाली हो गया। वहीं पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में दोपहर एक बजे कैश आने से शाम पांच बजे तक बुजुर्गों और महिलाओं की भीड़ बैंक में लगी रही। मंगलवार को सुबह होते ही स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा में ग्रामीणों का हजूम आना शुरू हो गया था। मंगलवार को बैंक प्रबंधन ने महिलाओं और कैश जमा करवाने के लिए अलग लाइन और कैश निकलवाने वाले पुरुषों के लिए अलग लाइन लगा रखी थी। मंगलवार को बैंक द्वारा हर व्यक्ति को पांच पांच हजार रुपये का कैश दिया गया। एटीएम में दोपहर 12 बजे तीन लाख रुपये कैश डाला गया। जो कि मात्र डेढ़ घंटे के बाद ही एटीएम खाली हो गया। उसके 4 बजे तक भी शाखा में लोगों को हजूम जमा था। इस बारे में मैनेजर रीतू कनोजिया ने बताया कि बैंक द्वारा आज करीबन 20 लाख रुपये कैश वितरित किया गया है। हमनें लोगों को पांच पांच हजार रुपये दिए है। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक बौंदकलां की शाखा में सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा थी। लेकिन बैंक में तीन घंटे देरी से 1 बजे ही कैश पहुंचा। उसके बाद ही बैंक ने कैश देना शुरू किया। शाम पांच बजे तक बैंक के बाहर और अंदर भीड़ जमा थी। बैंक द्वारा केवल दो दो हजार रुपये ही कैश दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed