{"_id":"67b0cc458c07577ec209b7ae","slug":"cbse-10th-and-12th-examinations-started-candidates-arrived-with-enthusiasm-on-the-first-day-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-130022-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आरंभ, पहले दिन उत्साह के साथ पहुंचे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आरंभ, पहले दिन उत्साह के साथ पहुंचे परीक्षार्थी
Sat, 15 Feb 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी।
भिवानी। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से आरंभ हो गईं। परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थी उत्साह के साथ परीक्षा देने पहुंचे। शनिवार को 10वीं कक्षा का अंग्रेजी व 12वीं कक्षा की एंटरप्रेनशिप विषय की परीक्षा हुई।
परीक्षा के लिए शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा हुई। स्कूल वर्दी में ही परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई और पेन के अलावा कोई सामान अंदर नहीं ले जाने दिया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली की शनिवार से कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आरंभ हो गईं। परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी। भिवानी जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कक्षा 10वीं के 5500 और कक्षा 12वीं के 4700 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं के लिए सीबीएसई की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष की परीक्षाओं के आयोजन में एक नई व्यवस्था यह लागू की गई है कि सिर्फ उन विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां सिर्फ विद्यालय परिसर व विद्यालय के बाहर ही नहीं अपितु परीक्षा कक्षा में भी सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था है।
सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी कैमरों की हर रोज की रिकॉर्डिंग को परीक्षा परिणाम जारी होने के दो महीने बाद तक संभाल कर रखा जाए। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने भी परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
ये रहेगा परीक्षा का शेड्यूल
सीबीएसई की 17 फरवरी को दसवीं कक्षा की म्यूजिक, 18 फरवरी को ब्यूटी एंड वेलनेस, 22 फरवरी को संस्कृत/फ्रेंज, 25 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 27 फरवरी को उर्दू, 28 फरवरी को हिंदी, एक मार्च को पेंटिंग, तीन मार्च को हेल्थ केयर, पांच मार्च को एलिमेंट ऑफ बिजनेस, दस मार्च को गणित, 13 मार्च को गृह विज्ञान, 17 मार्च को पंजाबी और 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा होगी। वहीं 17 फरवरी को 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन, 18 फरवरी को म्यूजिक, 21 फरवरी को फिजिक्स, 22 फरवरी को बिजनेस स्टडी, 24 फरवरी को ज्योग्राफी, 27 फरवरी को रसायन विज्ञान, 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को योगा, 15 मार्च को हिंदी, 19 मार्च को इकोनॉमिक्स, 22 मार्च को राजनीति विज्ञान, 24 मार्च को संस्कृत, 25 मार्च को जीव विज्ञान, 26 मार्च को अकाउंट, 27 मार्च को सोशलॉजी, 29 मार्च को कंप्यूटर साइंस, एक अप्रैल को इतिहास, तीन अप्रैल को गृह विज्ञान व चार अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
सीबीएसई की शनिवार को दसवीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन 10वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। जबकि 12वीं कक्षा की एंटरप्रेनशिप विषय की परीक्षा हुई है। वहीं विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए सीबीएसई मनो सामाजिक परामर्श दिया जा रहा है। यह परामर्श चार अप्रैल तक जारी रहेगा। इसमें परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परिणाम के बाद तनाव मुक्त रखने के लिए परामर्श दिया जाएगा।
- कमला गुरेजा, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, भिवानी।