फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU's fourth convocation on 1st

Bhiwani News: सीबीएलयू का चौथा दीक्षांत समारोह एक को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
CBLU's fourth convocation on 1st
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू), भिवानी का चौथा दीक्षांत समारोह आगामी एक मई को विश्वविद्यालय के नए परिसर प्रेमनगर में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी करेंगी, जबकि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-23 एवं 2022-24 के स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के 1280 उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रियां तथा पात्र शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही, 48 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता और डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. डीके मदान ने बताया कि समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्रों से अनुरोध किया है कि वे समारोह से जुड़ी नई सूचनाओं और दिशा निर्देशों के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.cblu.ac.in) पर विजिट करते रहें।
विज्ञापन


मनीष व सोनिया बने मिस्टर व मिस फेयरवेल

संवाद न्यूज एजेंसीभिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी अनुवाद बैच के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनीष सिंहमार को मिस्टर फेयरवेल और सोनिया को मिस फेयरवेल चुना गया।समारोह की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. लक्खा सिंह ने की, जबकि इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमारी ने कहा कि परिवर्तन जीवन का अभिन्न हिस्सा है और छात्रों को संस्थान से प्राप्त शिक्षा व अनुभव को अपने जीवन में अपनाकर संस्थान, समाज व परिवार का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने की सलाह दी।इस अवसर पर डॉ. महक कुमारी, मनीषा श्योराण, डॉ. सुशीला समेत हिंदी विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed