फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU announced the result of MA final semester of Mass Communication and Journalism Department, which was kept withheld for six months.

Bhiwani News: सीबीएलयू ने घोषित किया छह माह से रोककर रखा जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के एमए फाइनल सेमेस्टर का परिणाम

Thu, 26 Dec 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Dec 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
CBLU announced the result of MA final semester of Mass Communication and Journalism Department, which was kept withheld for six months.
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने मंगलवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के एमए फाइनल सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया। एमए के 22 छात्र पिछले छह महीने से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अमर उजाला ने विद्यार्थियों की आवाज को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 19 दिसंबर के अंक में छह माह से परिणाम का इंतजार कर रहे पत्रकारिता के विद्यार्थी शीर्षक के साथ खबर छापी थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसमें कड़ा संज्ञान लिया और नए सत्र की परीक्षाओं के बीच ही पहले ली गई परीक्षाओं का रोककर रखा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2022-24 के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा मई 2024 में आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा के छह माह बीत जाने के बाद भी विद्यार्थी परिणाम घोषित होने के इंतजार में थे। इसकी वजह से विद्यार्थियों को नौकरी हासिल करने के साथ उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लेने में परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने विद्यार्थियों की समस्या को समझते हुए मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विवि प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद विवि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिणाम घोषित कर दिया। इस तरह से परिणाम घोषित होने की सूचना विद्यार्थियों तक पहुंची तो वे अपने नतीजे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देखने में जुट गए। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण दर्शाया है। संवाद

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed