फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBI court seeks status report in Manisha death case, gives time till June 9

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले में सीबीआई कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, 9 जून तक का दिया समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
CBI court seeks status report in Manisha death case, gives time till June 9
पंचकूला में बैठक मे मौजूद स्वामी समाज के पदाधिकारी और पीड़ित परिवार के सदस्य।
भिवानी। ढिगावा मंडी के बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मृतका के परिवार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सीबीआई को स्टेटस रिपोर्ट जमा करने के लिए 9 जून तक का समय दिया है।
विज्ञापन

मृतक मनीषा के परिवार ने मामले की जांच की वर्तमान स्थिति जानने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। रविवार को पंचकूला में बैरागी समाज की प्रदेशस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि अब उनकी सीबीआई से भी न्याय की उम्मीद उठ चुकी है। उन्होंने कहा कि छह माह बीत जाने के बावजूद सीबीआई अधिकारी परिवार और समाज को संतुष्ट नहीं कर पाए हैं तथा आज तक मामले में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर एक-दो सप्ताह बाद सीबीआई की टीम परिवार के पास आती है और उनसे पूछताछ करती है लेकिन जांच के परिणाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती। हमारी सरकार और सीबीआई से यही मांग है कि मामले की सच्चाई सामने लाने में देरी क्यों हो रही है। शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने परिवार के पांच सदस्यों की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई थी लेकिन जांच सीबीआई के पास होने के चलते उस समय ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और बेटी को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी बदले, नए अफसर नहीं उठा रहे फोन : संजय
मृतक मनीषा के पिता संजय ने बताया कि करीब तीन माह पहले एक सीबीआई अधिकारी ने फोन पर उन्हें बताया था कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। लेकिन कुछ दिन बाद ही उस अधिकारी का तबादला हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब नए अधिकारी उनका फोन नहीं उठाते और न ही जांच से संबंधित कोई जानकारी साझा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। संजय ने बताया कि सात जून को गांव में महापंचायत आयोजित की जाएगी। बैरागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि मनीषा के गांव में सामाजिक संगठनों और खापों की ओर से महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, बैरागी समाज उसके समर्थन में खड़ा होकर लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed