{"_id":"616b1e7236af245ad120f424","slug":"case-filed-against-mischievous-elements-of-sabotage-and-attack-at-ravana-effigy-combustion-site-bhiwani-news-hsr6145983196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण पुतला दहन स्थल पर तोड़फोड़ व हमले के शरारती तत्वों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण पुतला दहन स्थल पर तोड़फोड़ व हमले के शरारती तत्वों पर केस दर्ज
विज्ञापन
किरोड़ीमल पार्क में शरारती तत्वों द्वारा गिराया गया रावण का पुतला की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। सेठ किरोड़ीमल पार्क में दशहरा पर्व पर रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण पुतला दहन कार्यक्रम स्थल पर अचानक ही नकाबपोश युवकों द्वारा पुतलों को गिराकर क्षति पहुंचाने के मामले में सिटी पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी काबू किया है।
श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी द्वारा सेठ किरोड़ीमल पार्क में 100 फुट के रावण, 80 फुट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले के दहन का कार्यक्रम किया था। शुक्रवार दोपहर को करीब 50-60 नकाबपोश युवकों ने रावण के पुतले को रस्सी खींचकर गिरा दिया और बचाव के लिए दौड़े प्राइवेट सिक्योरिटी व रामलीला कमेटी पदाधिकारियों पर भी पत्थर बरसा दिए। इसके बाद वहां से भाग गए। इस घटना के बाद से ही तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। इस संबंध में श्री अग्रवाल रामलीला कमेटी प्रधान विजय कुमार बंसल टैनी ने मामले में शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत भी सिटी पुलिस को दी थी। जिस पर देर शाम को ही सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। विजय बंसल टैनी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जातीय दंगा भड़काने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया है। जिनके खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि श्रीअग्रवाल रामलीला कमेटी द्वारा हर साल किरोड़ीमल पार्क में विजय दशमी पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों के दहन का कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि जब शरारती तत्वों ने जातीय दंगा भड़काने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुप्रयास किया है। ऐसा करने से अग्रवाल समाज के लोगों के साथ-साथ पूरे शहर के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। यह धार्मिक आयोजन शहरवासियों के लिए ही किया जाता है, जिससे की पुरानी परंपराओं के साथ साथ धार्मिक नगरी छोटी काशी में इस तरह के आयोजनों की निरंतरता बनी रहे। मगर कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते हैं, जिसके चलते ये घिनौनी हरकत की गई है। विजय बंसल टैनी ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिस सभी बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करे।
जांच की जा रह है : एसएचओ
इस संबंध में सिटी पुलिस थाना एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रामलीला कमेटी प्रधान विजय कुमार बंसल की शिकायत पर धार्मिक स्थल पर क्षति पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दो आरोपी युवकों को काबू किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।