{"_id":"6658cc08192474c967088aa4","slug":"camps-for-pid-self-verification-will-start-from-next-week-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-118035-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अगले सप्ताह से शुरू होंगे पीआईडी स्वयं सत्यापन के लिए शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अगले सप्ताह से शुरू होंगे पीआईडी स्वयं सत्यापन के लिए शिविर
Fri, 31 May 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में नगर परिषद कार्यालय का भवन।
भिवानी। नगर परिषद की ओर से अगले सप्ताह से पीआईडी स्वयं सत्यापन के लिए वार्ड स्तर पर शिविराें का आयोजन फिर से किया जाएगा। चुनाव के कारण पीआईडी स्वयं सत्यापन के शिविराें को बंद किया गया था। लेकिन जागरुकता के अभाव में चार माह में केवल 20 फीसदी ही पीआईडी स्वयं सत्यापित हो पाई है।
अब फिर से नगर परिषद के कर्मचारी पीआईडी स्वयं सत्यापन के लिए घर-घर अलख जगाएंगे। सरकार की ओर से पीआईडी स्वयं सत्यापित करवाने पर प्रॉपर्टी टैक्स में 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। दरअसल, सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी योजनाओं में व वर्तमान टैक्स पर छूट देने के लिए प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित की जा रही है। लेकिन बीच में लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगने के कारण कैंपों को बंद कर दिया गया था। अब अगले सप्ताह में सोमवार से फिर से कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को पहले वार्ड स्तर पर व अब घर-घर भेजा जाएगा। लेकिन लोगों में जागरुकता का अभाव होने के कारण चार माह में केवल 20 फीसदी ही पीआईडी स्वयं सत्यापित हो पाई है। क्योंकि पीआईडी को स्वयं सत्यापित करने के लिए पीआईडी में दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। वह ओटीपी भरने के बाद ही पीआईडी स्वयं सत्यापित होती है। मगर लोग फ्रॉड से डर के कारण कर्मचारियों को ओटीपी नहीं बताते हैं। इसके कारण पीआईडी स्वयं सत्यापित नहीं हो पाती है।
स्वयं सत्यापन होने पर मिलती है 10 फीसदी टैक्स में छूट
सरकार की ओर से प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित कराने नागरिकों को वर्तमान प्रॉपर्टी टैक्स में 10 फीसदी की छूट दी रही है। सरकार की ओर से छूट का प्रावधान 31 जुलाई तक दिया जा रहा है। छूट का लाभ लेने के लिए प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन होना जरूरी है। इसके बिना छूट का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
चार माह में केवल 20 फीसदी ही हुई स्वयं सत्यापित
नगर परिषद द्वारा प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापन के लिए जनवरी माह में कार्य शुरू कर दिया गया था। आरंभ में कर्मचारियों द्वारा नगर परिषद कार्यालय में ही लोगों की पीआईडी स्वयं सत्यापित की जा रही थी। लेकिन सरकार के आदेश पर कर्मचारियों को पीआईडी स्वयं सत्यापन के लिए वार्ड स्तर व घर-घर भेजा जाने लगा। लेकिन लोगों द्वारा पीआईडी स्वयं सत्यापन के लिए आने वाले ओटीपी को न बताने के कारण चार माह में सिर्फ 20 फीसदी ही पीआईडी स्वयं सत्यापित हो पाई है।
चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगने के कारण पीआईडी शिविराें को बंद किया गया था। अब सोमवार से फिर से वार्ड व घर-घर जाकर पीआईडी कर्मचारियों की ओर से पीआईडी स्वयं सत्यापित की जाएगी। अब तक 20 फीसदी ही पीआईडी स्वयं सत्यापित हो पाई है। पीआईडी स्वयं सत्यापित कराने पर प्रॉपर्टी टैक्स में 10 फीसदी छूट दी जा रही है।
- राजेराम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।