फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   By climbing the 12 feet high wall of the ashram

बाल सेवा आश्रम की 12 फुट ऊंची दीवार फांदकर दूसरी बार फरार हो गया दिव्यांग बच्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
By climbing the 12 feet high wall of the ashram
भिवानी। तोशाम रोड स्थित बाल सेवा आश्रम से अनाथ दिव्यांग (मूकबधिर) बच्चा आश्रम की 12 फुट ऊंची दीवार फांदकर दूसरी बार भाग गया। यह बच्चा 18 सितंबर को भी दीवार फांदकर भाग चुका था। तलाशने के बाद उसे आश्रम लाया गया था। बच्चे के भागने की सूचना आश्रम के अधीक्षक ने सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने फिलहाल बच्चे के लापता होने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाल सेवा आश्रम के अधीक्षक मनमोहन गिरी ने बताया कि दादरी पुलिस ने गत तीन सितंबर को अनाथ हालत में दादरी सीडब्ल्यूसी की मदद से एक दिव्यांग बच्चा मिला था। इस बच्चे को दादरी एसडीएम के आदेश पर छह सितंबर को बाल सेवा आश्रम में छोड़ा गया था। यह बच्चा काफी गुस्से वाला और उग्र स्वभाव का है, जो बार-बार आश्रम से भागने की कोशिश कर रहा था। गत 18 सितंबर की अल सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर बच्चा दीवार फांदकर भाग गया था। तब भी इस संबंध में बच्चे के लापता होने का केस दर्ज हुआ था। उसकी उम्र करीब 12 वर्ष है।
विज्ञापन

काफी तलाशने के बाद यह बच्चा बाढ़डा में मिला, उसके बाद उसे आश्रम में लाकर छोड़ दिया गया था। दोबारा आश्रम में आने के बाद से ही वह फिर से भागने की कोशिश करने लगा। इस संबंध में आश्रम प्रबंधन ने भी इस बच्चे को किसी दूसरी जगह भिजवाने का अनुरोध किया था, लेकिन तीन नवंबर की शाम फिर से बच्चा दीवार फांदकर भाग गया। इस संबंध में सीडब्ल्यूसी व सीडीपीओ को जानकारी दी गई और मामले की शिकायत फिर से सिटी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed