{"_id":"6543eda61596b92ff50921a4","slug":"bulls-horns-cut-off-eyes-also-damaged-in-dharadu-bhiwani-news-c-21-hsr1027-252360-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: धारेडू में सांड़ के सींग काटे, आंख भी क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: धारेडू में सांड़ के सींग काटे, आंख भी क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप
विज्ञापन
सदर थाने में सांड के काटे गए सींग दिखाते हुए गांव धारेड़ू के ग्रामीण।
भिवानी। गांव धारेडू में कुछ लोगों ने एक सांड़ के दोनों सींग काट दिए और एक आंख को क्षतिग्रस्त कर दिया। वीरवार दोपहर बाद धारेडू के ग्रामीणों ने सदर पुलिस थाना में पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
धारेडू के ग्रामीण कृष्ण कुमार नंबरदार, मोहन सिंह, संजय परमार, देव खत्री, कुलदीप, अरुण, सोमवीर, बलराम, मोतीराम, कृष्ण, रामअवतार, रामबिलास ने सदर पुलिस थाना में पहुंच कर शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को गांव के श्याम कुंड के पास घायल अवस्था में एक सांड़ मिला। इसके दोनों सींग काटे गए थे और एक आंख क्षतिग्रस्त थी। सींगों में कीड़े चल रहे थे और खून बह रहा था। इसकी सूचना गो रक्षा दल टीम को दी गई। गोसेवकों व ग्रामीणों ने सांड़ को काबू कर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूछताछ के बाद पता चला कि गोशाला में गांव के ही कुछ लोगों ने सांड़ के सींग काटकर व आंख को क्षतिग्रस्त कर उसकी हत्या का प्रयास किया है। मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारेडू निवासी सीताराम नंबरदार, इंद्र, महावीर प्रसाद, शिवम और रामचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर पुलिस थाना एसएचओ कुलदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से इस संबंध में लिखित शिकायत मिली है। जिस पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।