{"_id":"57cf18604f1c1be906317ee6","slug":"bull-fight-old-rickshaw-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ों ने बुजुर्ग रेहड़ी चालक को किया घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ों ने बुजुर्ग रेहड़ी चालक को किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में फैंसी चौक के पास दो सांड़ों ने जमकर उत्पात मचाया। राहगीरों के लिए परेशानी बने सांड़ों ने बाद में सड़क के बीच तेज दौड़ते हुए एक रेहड़ी दुकानदार को टक्कर मार घायल कर दिया। उसकी रेहड़ी भी तोड़ डाली। एक टाटा मैजिक भी सांड़ की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई।।
शहर में सांड़ों की बढ़ती तादाद लोगों के लिए दिन ब दिन परेशानी का सबब बनती जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फैंसी चौक के पास दो सांड़ों के बीच लड़ाई हुई। सड़क के बीच लड़ते सांड़ राहगीरों के लिए आफत बने। करीब आधे घंटे तक लड़ाई के बाद दोनों सांड़ तेजी से रोहतक गेट की ओर भागे और धर्मशाला के पास वाली गली में अचानक मुड़े। जिससे गली से सामान लेकर आ रहा एक रेहड़ी दुकानदार उनकी चपेट में आ गया। रेहड़ी पलट गई और सारा सामान गिर गया और बुजुर्ग भी चपेट में आने से घायल हो गया। साथ ही उसकी रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। एक सांड गली के कोने पर खड़ी मैजिक गाड़ी से टकराया। वहां से गुजर रहे लोगों ने सांड़ को खदेड़ा और बुजुर्ग को उठाकर पास ही एक दुकान पर बैठाया। बुजुर्ग के घुटने, हाथों पर चोट आई। उसकी मरहम पट्टी करने के बाद अन्य रेहड़ी मंगवाकर सामान पहुंचाया गया।
हर रोज हो रहे हादसे
जिले भर में सड़कों पर घूम रहे 30 हजार सांड़ लोगों के लिए परेशानी बने है। पुराना बस स्टैंड, कृष्णा कॉलोनी, हुडा पार्क के पास, पतराम गेट, दादरी गेट, बावड़ी गेट, कृष्णा कॉलोनी मोड़, सब्जीमंडी, रोहतक गेट पर अक्सर सांड़ों को लड़ते देखा जा सकता है। लड़ाई के दौरान न केवल राहगीरों बल्कि दुकानदारों के सामान को भी खासा नुकसान पहुंचाते है। रात के समय ये सांड़ सड़कों के बीच जमा हो जाते है, जिस कारण हादसों का सबब बनते है।
विज्ञापन
लावारिस पशुओं के सींगों पर लगाई रिफ्लेक्टर पट्टी
रात के समय हादसों का सबब बन रहे लावारिस पशुओं के सींगों पर पुलिस कर्मचारियों ने अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई। अब यह पट्टी रात को अंधेरे में रोशनी पड़ने पर चमकती है। जिस कारण पता लग जाता है कि यहां लावारिस पशु है। पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा के निर्देश पर पुलिस के जवानों ने यह अभियान चलाया है।