{"_id":"5d2b82068ebc3e6d05746b91","slug":"brother-and-uncle-attacked-bhiwani-news-rtk5047793137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं के छात्रा का अपहरण का प्रयास, भाइयों और चाचा पर भी धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहवीं के छात्रा का अपहरण का प्रयास, भाइयों और चाचा पर भी धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। देवराला गांव में शनिवार देर शाम को 12वीं की एक छात्रा का अपहरण का प्रयास किया गया। इसी दौरान लड़की के दो भाइयों व उसके चाचा को भी तेजधार हथियार से गंभीर चोटें मारी गई। लड़की को जबरन घसीटने से उसके कपड़े भी फट गए और उसे भी चोट मारने के आरोप है। इस मामले के चलते गांव में हंगामा हुआ। लड़की सहित उसके दो भाई व चाचा गंभीर रूप से जख्मी होकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में दाखिल कर लिया वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन 21 वर्षीय लड़की ने बताया कि बीती शाम को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस के ही कुछ लोगों ने जबरन उसका अपहरण कर अपने घर ले जाने का प्रयास किया। जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो उसकी आवाज सुनकर उसके दो भाई व चाचा वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपी युवकों ने उन पर भी कुल्हाड़ी व लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई वहीं उसे भी जबरन सड़क पर घसीटा गया। जिससे उसके कपड़े भी फट गए। लड़की ने बताया कि वह बारहवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। जबकि कुछ पड़ोस के ही एक युवक ने उसे बुरी नियत से उसका अपहरण का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी है।