फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   boy, kidnap, biting

लड़की ने फोन कर स्टेडियम में बुलाया, फिर परिजनों ने किया युवक का अपहरण

Wed, 04 Mar 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
boy, kidnap, biting
कस्बा बवानीखेड़ा के एक वार्ड निवासी एक युवक को लड़की द्वारा फोन कर उसे स्टेडियम में बुलाने के बाद लड़की के परिजनों द्वारा युवक का अपहरण कर घर के अंदर बंधक बनाने और फिर उसके गुप्तांगों में चोट मारने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक का मोबाइल फोन भी छीन लिया। जब इस घटना का लड़के के परिजनों को पता लगा तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद बवानीखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दी गई। इसके बाद आरोपी लड़की सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के एक वार्ड निवासी युवक ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जबकि मां घरेलू काम करती है। वे चार भाई हैं। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे एक लड़की का उसके पास फोन आया। उसने उसे स्टेडियम में बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो उसे लड़की वहां नहीं मिली। जब वह वापस लौटने लगा तो अचानक ही लड़की के साथ उसके परिजनों ने उसे डंडों से पीटा और फिर जबरन उसका अपहरण कर अपने घर ले गए। घर ले जाने के बाद उसे रस्सियों से बंधक बना लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर उसके गुप्तांगों में भी चोटें पहुंचाई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। जिनमें से किसी ने उसके भाई को फोन पर इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर इलाज के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में दाखिल किया। वहीं पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाना इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि युवक के बयान पर आरोपी लड़की सहित तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed