फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Boxer Amit Panghal congratulated Nisha Grewal, who became an IAS, by visiting her house

बॉक्सर अमित पंघाल ने आईएएस बनीं निशा ग्रेवाल को उनके घर जाकर दी बधाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Boxer Amit Panghal congratulated Nisha Grewal, who became an IAS, by visiting her house
नेहा ग्रेवाल को बधाई देने पहुंचे बॉक्सर अमित पंघाल और उनके साथ हैं हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक - फोटो : Bhiwani
भिवानी। विश्व रैंकिंग के नंबर वन बॉक्सर अमित पंघाल ने आईएएस बनीं निशा ग्रेवाल के आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार में पली-बढ़ी निशा ग्रेवाल अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उन्होंने आपत्ति विलक्षण प्रतिभा से न केवल अपने व अपने परिवार का बल्कि गांव बामला, प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाल ही में यूपीएससी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। निशा ग्रेवाल ने 51 वीं रैंक हासिल की। उनके पिता सुरेंद्र ग्रेवाल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम मेें एएसएसए के पद पर कार्यरत हैं। निशा की सफलता पर बॉक्सर पंघाल शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उनको बधाई दी। अमित पंघाल की चाची भी गांव बामला से ही हैं और निशा उनकी भतीजी लगती हैं। अमित ने निशा के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमित के चाचा एडवोकेट राजनारायण पंघाल भी साथ थे।
विज्ञापन

जज प्रवीण पंघाल को परिणय सूत्र में बंधने पर भी बधाई दी
वर्तमान में विश्व रैंकिंग में नंबर वन बॉक्सर अमित पंघाल शुक्रवार को विद्या नगर में पहुंचे और दिल्ली में जज के रूप सेवाएं दे रहे प्रवीण पंघाल को परिणय सूत्र में बंधने पर शुभकामनाएं दीं। जज प्रवीण पंघाल टोहाना निवासी आईआरएस सोनिया नैन के साथ परिणय सूत्र में बंधे हैं। सोनिया फिलहाल चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे रही हैं। यहां बताते चलें कि प्रवीण ने दिल्ली हायर ज्यूडीशियल सर्विस में आठवां स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed