फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Border Security Force jawan dies of heart attack, cremated with state honors

Bhiwani News: सीमा सुरक्षा बल के जवान की हृदयघात से मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Thu, 22 Feb 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 22 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Border Security Force jawan dies of heart attack, cremated with state honors
हवलदार बलबीर सिंह श्योराण के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते एसडीएम अमित कुमार। 
बहल। सीमा सुरक्षा बल में पश्चिम बंगाल में सेवारत मंढ़ोली कलां निवासी हवलदार बलबीर सिंह (56) की बुधवार को हृदयघात से मौत हो गई। वीरवार को उनके पैतृक गांव मंढोली कलां में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना व पुलिस के जवानों ने मातमी धुन बजाकर व शस्त्र उल्टे कर उनको विदाई दी।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से एसडीएम अमित कुमार ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। बुधवार को जब गांव में लोगों को हवलदार बलबीर सिंह श्योराण के निधन की सूचना मिली तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार को जैसे ही सेना के वाहन में बलबीर का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो लोगों की आंखें नम हो गई। लोगों ने बलबीर सिंह अमर रहे, भारत माता की जय से आसमान गुंजायमान कर दिया। शाम करीब पांच बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे यशपाल ने बलबीर सिंह को मुखाग्नि दी। प्रशासन की तरफ से एसडीएम अमित कुमार, नायब तहसीलदार गौरव राजौरा, थाना प्रभारी नवीन यादव ने पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इसके अलावा कांग्रेस नेता राजबीर फरटिया, भाजपा नेता आशीष दलाल, जिला पार्षद रविन्द्र मंढ़ोली, रितेश बहल सहित अन्य लोगों ने बलबीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बलबीर सिंह वर्ष 1990 में बीएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वे फिलहाल बीएसएफ की 149 बटालियन में हवलदार के पद पर पश्चिम बंगाल के मालदा शहर में सेवारत थे। उन्होंने बाहरवीं कक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पास की थी। वे करीब 20 दिन की छुट्टी पूरी करने के बाद एक महीने पहले ही अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। परिवार में उनके दो बेटे यशपाल व विनय है। उनकी पत्नी परमेश्वरी की कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed