फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board Secretary reviewed the preparations for HTET

Bhiwani News: एचटेट के लिए बोर्ड सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Board Secretary reviewed the preparations for HTET
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 30 और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बोर्ड सचिव डॉ. मुनीष नागपाल (एचसीएस) ने वर्चुअल बैठक आयोजित कर परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, जैमिंग डिवाइस, बायोमेट्रिक सत्यापन और फ्रिस्किंग प्रक्रिया से जुड़े सभी प्रमुख सेवा प्रदाताओं (वेंडर्स) को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा बोर्ड के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. नागपाल ने वेंडर्स को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी एजेंसियों को अपने-अपने उपकरणों और सेवाओं का पूर्व प्रदर्शन (डेमो) परीक्षा तिथियों से पहले देना अनिवार्य होगा ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की तकनीकी या प्रबंधन से जुड़ी समस्या न आए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड स्तर पर प्रत्येक गतिविधि की कड़ी निगरानी की जाएगी और सुरक्षा मानकों में कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षार्थियों को एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आमजन से अपील की कि वे एचटेट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त रहें। शिक्षा बोर्ड की प्राथमिकता एक निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा आयोजित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed