फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board Chairman inspected Government Senior Secondary School Saharanwas

Bhiwani News: बोर्ड अध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास का किया निरीक्षण

Thu, 09 May 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Board Chairman inspected Government Senior Secondary School Saharanwas
 रेवाड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव। 
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने वीरवार को रेवाड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास का शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। बोर्ड अध्यक्ष ने कक्षाओं में जाकर अध्यापकों द्वारा किए जा रहे अध्यापन कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों की समस्याओं को सुना, समझा एवं उन्हें दूर करने के लिए अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शिक्षक को शिक्षा प्रणाली में प्रस्तावित मूलभूत सुधारों की अहम कड़ी माना गया है। शिक्षक ही वास्तव में हमारे विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देते हैं। शिक्षा बोर्ड अध्यापन कार्य की गुणवत्ता को परखने एवं बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से अध्यापकों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने पर विचार कर रहा है। इससे शिक्षकों को विद्यार्थियों से जुड़ने और उन्हें सिखाने में मदद मिल सके। इसके अतिरिक्त उन द्वारा आज की कक्षा कक्ष में अध्यापन प्रक्रिया को अध्यापक के माध्यम से ओर अधिक सरल एवं तर्कशील बनाने की दिशा में अहम कदम उठाने पर जोर देने को कहा गया, जिससे विद्यार्थियों में पठन-पाठन की क्रिया को समझकर आगे बढ़ने में सकारात्मक सहयोग मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed