फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   blindness, eye donate, retired workers

दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने छेड़ी अंधता के खिलाफ जंग

Thu, 30 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
blindness, eye donate, retired workers
आप और हम संस्था के सदस्य डॉ. मदनलाल व गोसाई चन्द्रगिरी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
नेत्रहीन के लिए यह रंगीन दुनिया नहीं देख पाना किसी अभिशाप से कम नहीं है। ऐसे ही नेत्रहीन लोगों की जिंदगी में रोशनी लाने का बीड़ा उठाया है दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने। ये हैं सेवानिवृत्त जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. मदन लाल पसरीजा और सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. गोसाई चंद्रगिरी। लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने ये श्मशानघाट भी पहुंच जाते हैं। अब तक करीब पांच सौ लोगों का नेत्रदान करा चुके हैं।
विज्ञापन

इन्हीं का कमला है कि एक रेहड़ी दुकानदार ने अपनी महज 10 दिन की बेटी की आंखें दान की जो पीजीआई रोहतक में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदगी में रोशनी लाई। बुजुर्ग आज भी उस 10 दिन की बेटी का शुक्रिया अदा करता है। इतना ही नहीं उनकी प्रेरणा के कारण ही शमशान घाट में एक बुजुर्ग की नेत्रदान की गई। बुजुर्ग सास-बहू ने नेत्रदान किया। दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आप और हम नेत्रदान सेवा समिति बनाई है। किसी की भी मौत की सूचना मिलती है तो दोनों कर्मचारी उनके घर पहुंच जाते हैं और उनके परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

सबसे छोटी बच्ची के नेत्रदान का रिकार्ड
तेलीवाड़ा निवासी रेहड़ी दुकानदार अनिल वर्ष 2014 में बेटी पैदा हुई। पैदा होने के बाद ही बच्ची बीमार थी और कुछ दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। जब डॉ. मदन लाल को इसका पता चला तो वे अनिल से मिलने उसके घर पहुंचे। अनिल और सीमा को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद अनिल और सीमा ने अपनी नवजात बच्ची की आंखें दान करने का निर्णय लिया। मरणोपरांत बच्ची का नाम मुस्कान रखा गया। बच्ची की आंखें पीजीआई रोहतक में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 वर्षीय नंदलाल की श्मशान घाट में ली गई आंखें
दादरी गेट लाल मस्जिद के नजदीक रहने वाले 70 वर्षीय नंदलाल सरदाना का हृदयाघात से निधन हो गया। उनके बेटे नेत्रदान करने को तैयार हुए। चिकित्सकों की टीम जब तक पहुंची तब तक परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट लेकर पहुंच चुके थे। जहां ओपन में उनकी आंखें ली गई।
सास-बहू ने किया नेत्रदान
जैन चौक वासी राजरानी का आठ फरवरी 2016 को निधन हो गया। अगले ही दिन नौ फरवरी को पुत्रवधू राजरानी का निधन हो गया। डॉ. मदन लाल की प्रेरणा से परिजनों ने दोनों की नेत्रदान की।
पोती ने किया दादा-दादी का नेत्रदान
आप और हम संस्था की प्रेरणा से ही कोंट रोड वासी युवती रजनी ने अपनी दादी मुन्नी देवी की मौत पर 22 अक्तूबर 2017 और दादा चंद्रपाल गुप्ता के निधन पर 12 अप्रैल 2018 में नेत्रदान करवाया।

सभी नेत्रहीन देख सके दुनिया
आप और हम समिति नेत्रदान सेवा समिति के सदस्य डॉ. मदनलाल पसरीजा और डॉ. गोसाई चंद्रगिरी ने कहा कि श्रीलंका में मृत्यु के बाद सभी नेत्रदान करते हैं। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करें ताकि देश के सभी नेत्रहीन लोगों को आंखें मिल सके और वे भी इस दुनिया को देख सके। हम बीते 10 साल से इस मुहिम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed