फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP's uproar over Congress manifesto!

Bhiwani News: कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा का कोहराम !

Fri, 26 Apr 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP's uproar over Congress manifesto!
जेपी दलाल।
भिवानी। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा ने कोहराम मचा दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र पर उठाए गए मोदी को सवालों को सही ठहराने के लिए पूरे देश में भाजपा के मंत्रियों ने मोर्चा खोल दिया है। वित्तमंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस पर निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस चुपके चुपके एक वर्ग विशेष को लेकर नीतियां बनाती है और अब भी उसी को लेकर घोषणा बनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कुछ राज्यों में आ-हेरिटेज कानून हैं जो कांग्रेस भारत में लागू करना चाहती है। जिससे किसी भी व्यक्ति की संपत्ति उसके जाने के बाद 55 फीसदी सरकार से लेती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय 50 साल तक हर चुनाव में शाही इमाम का फतवा जारी होता था। कांग्रेस अब भी उसे बरकरार रखना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के घोषणापत्र में देश की सारी संपत्ति व जेवर का सर्वे करवाने की बात है और उसमें घुमा फिरा कर लिखा है कि वो संपत्ति व जेवर एक वर्ग विशेष को दिए जाएंगे। जेपी दलाल ने कहा कि बीजेपी देश को विकास की राह पर लाई। देश की जीडीपी बढ़ी और दुनिया में देश की साख बढ़ी। पर कांग्रेस जाति के आधार पर देश को टुकड़ों में बांटना चाहती है। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संयोजक शंकर धुपड़, जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व शिवकुमार पाराशर, संदीप श्योराण, मीना परमार, नरेश कुड़ल, धर्मेंद्र जिंदल, हर्षदीप डुडेजा, जिला मीडिया प्रभारी रोहताश चौहान, सोनू सैनी, विनोद चावला, राजेश जांगड़ा, शिवराज बागड़ी, प्रेम वर्मा, बंटी चांग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed