{"_id":"66b4048e631850eacf02ae34","slug":"bjp-will-give-tickets-to-25-new-faces-in-haryana-baroli-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121370-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हरियाणा में 25 फीसदी नए चेहरों को टिकट देगी : बड़ाैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हरियाणा में 25 फीसदी नए चेहरों को टिकट देगी : बड़ाैली
Thu, 08 Aug 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ाैली को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता।
भिवानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ाैली ने कहा कि सभी फसलें एमएसपी पर खरीदना जुमला है तो ये जुमला कांग्रेस अपने राज्यों में करके दिखाए। साथ ही कहा कि भाजपा हरियाणा में 25 फीसदी नए चेहरों को टिकट देगी।
मोहन लाल बड़ाैली का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बुधवार को भिवानी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मोहन लाल बड़ाैली प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भिवानी पहुंचे थे। इस अवसर पर बड़ाैली ने मीडिया से बातचीत करते हुए रेसलर विनेश फौगाट के अयोग्य होने से लेकर किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा।
उन्होंने ईडी की रेड को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। साथ ही कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं की फीडबैक लेकर टिकट देगी और कार्यकर्ताओं की फीडबैक पर ही मोदी व शाह मुहर लगाएंगे। कांग्रेस द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा हर फसल को एमएसपी पर खरीदने को जुमला कहने पर कटाक्ष करते हुए बड़ाैली ने कहा कि ये जुमला है तो कांग्रेस अपने राज्यों में ये जुमला करके दिखाए।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर पलटवार कर कहा कि गांव, शहर या संस्था में वहीं हिसाब मांगता है जो कभी चंदा नहीं देता। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस सरकार के काले कारनामे, भ्रष्टाचार, लूट, क्षेत्रवाद व परिवारवाद को भूले नहीं हैं। उन्होंने इशारों ही इशारों में हुड्डा पर पार्टी की बजाय बेटे को आगे करने का आरोप लगाया।