{"_id":"681666c8b9508b5c8f0f3358","slug":"bjp-mlas-personal-security-guards-mother-was-forcibly-taken-off-the-bus-and-beaten-up-bhiwani-news-c-21-hsr1027-618721-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भाजपा विधायक के निजी सुरक्षा कर्मी की माता को बस से जबरन उतारा, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भाजपा विधायक के निजी सुरक्षा कर्मी की माता को बस से जबरन उतारा, मारपीट
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। रोडवेज बस में भाजपा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि के निजी सिक्योरिटी गार्ड की माता से परिचालक ने अभद्रता ने की। आरोप है कि परिचालक ने बुजुर्ग महिला से मारपीट की और थप्पड़ भी जड़ दिए। टिकट के रुपये को लेकर हुई कहासुनी के बाद परिचालक ने महिला को जबरन बस से नीचे उतार दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
बवानीखेड़ा के वार्ड दो निवासी बिमला (65) शनिवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे किसी कार्य के लिए बवानीखेड़ा से भिवानी जाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी डिपो की बस में सवार हुईं। बस बवानीखेड़ा थाना के पास पहुंची तो परिचालक ने टिकट के लिए कहा। इस पर उसने टिकट के लिए परिचालक को 20 रुपये दिए।
परिचालक ने कहा कि 25 रुपये लगेंगे। तो उसने कहा कि पांच रुपये खुल्ले नहीं है। उसके पास 100 रुपये का नोट है, तो इस पर परिचालक ने उसके साथ अभद्रता से बातचीत की। इसके बाद परिचालक ने 25 रुपये की टिकट काटकर 75 रुपये वापस दे दिए। इसके बाद परिचालक यहीं पर नहीं रुका और उसे थप्पड़ मारते हुए बस से नीचे उतार दिया। वहीं, पीड़ित बुजुर्ग बिमला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सैनी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर मामले की जांच करवाई जाएगी।