फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP convention

आप 10 साल दो, हम देंगे खुशहाल देश : राजनाथ

Sun, 12 Oct 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 12 Oct 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन

भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए आप मुझे 10 साल दे दो। दस साल इसलिए कि कहीं कोई कमी न रह जाए, जिससे जनता का विश्वास टूटे। आज देश में विश्वास का संकट है। हम वही कहेंगे, जो कर सकें। वचन खाली नहीं जाने देंगे। ये बातें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भिवानी के हुडा पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन



गृहमंत्री ने माना कि 4 महीनों में महंगाई कम करने में नाकाम रहे हैं। मगर यह दावा भी किया कि महंगाई को रोकने में कामयाबी पाई है। पेट्रोल, डीजल के दाम अब हर माह कम हो रहे हैं, आगे यह दाम और गिरेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि हम भी विपक्ष में थे, लेकिन जवानों का हौसला तोड़ने वाली बातें कभी नहीं की। अब हिंदुस्तान की हवा बदल चुकी है। जमाने बदल चुके हैं।
विज्ञापन


सीमा पर आंख दिखाने वालों को हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि राजनीतिक रोटी सेंकना हमारा मकसद नहीं है। आंखों में धुल झाेंककर हम समर्थन नहीं मांगते। ऐसा माहौल बनाएंगे कि आंख से आंख मिलाकर जनता के सामने जा सकें। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि हरियाणा से जो दूसरी बार जीतकर जाएगा, वह सिर्फ विधायक नहीं रहेगा। करीब 20 मिनट के भाषण में राजनाथ सिंह ने आम जनता से सीधे जुड़ने की भी कोशिश की। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, सीवरेज की व्यवस्थाओं पर सवाल किए और नकारात्मक जवाब के बाद वादा किया कि सरकार बनने पर सारी परेशानी दूर कर देंगे। सभा में सांसद धर्मबीर सिंह, पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ, जिला प्रभारी अवधेश नायक, जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम भारत को जगत गुरु बनाना चाहते हैं। यह तभी होगा, जब कृषि पर आश्रित देश की 75 फीसदी आबादी खुशहाल होगी। किसानों की जेब में पैसा होगा तभी दुकान चलेगा, वकालत होगी, मास्टरी होगी डॉक्टरी चलेगी। मैं भी किसान का बेटा हूं। हमारी कोशिश है कि जितनी पूंजी खेतों में लगती है उसका डेढ़ गुना मुनाफा पैदा किया जाए। इसके लिए कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।


जवानों को : सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जवानों ने भारत का मस्तिष्क ऊंचा किया है। जवानों ने ऐसे हालात बनाए हैं कि पाकिस्तान में हाय-तौबा मची हुई है। वह खुद संयुक्त राष्ट्र संघ की शरण ले रहा है। देश के सम्मान, स्वाभिमान पर आंच नहीं दी जाएगी।


विपक्ष पर साधा ऐसे निशाना :
कांग्रेस पर : सरकार के खजाने में कभी धन की कमी नहीं होती। लाखों-करोड़ों का कर्ज डाल दिया, फिर भी हरियाणा जैसे छोटे से राज्य का विकास नहीं कर सके। करीब 60 वर्षों तक उन्होंने देश से भी छल किया है।



इनेलो पर : कुछ लोग सिर्फ सत्ता सुख भोगने के लिए सरकार बनाते हैं, मगर हमारी राजनीति का मकसद समाज बनाना है। जिस दिन भाजपा के किसी भी सीएम या नेता पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध हुए, वह कुर्सी पर नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed