फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Biplab Kumar Deb took a jibe at the Congress in BJP Jan Pratinidhi Samman rally

Haryana: भाजपा की जनप्रतिनिधि सम्मान रैली, बिप्लब देब बोले- कांग्रेस जाट CM के नाम पर बरगलाने का काम कर रही

Sun, 15 Jan 2023 03:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 03:55 PM IST
सार

कृषिमंत्री जेपी दलाल, सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक सुखबिंद्र मांढी ने रैली में शिरकत की। भाजपा के प्रदेश प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने हुडडा परिवार पर कटाक्ष किया।

विज्ञापन
Biplab Kumar Deb took a jibe at the Congress in BJP Jan Pratinidhi Samman rally
भाजपा की जनप्रतिनिधि सम्मान रैली - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में तोशाम की अनाज मंडी में भाजपा की जनप्रतिनिधि सम्मान रैली का आयोजन किया गया। रैली में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सहित प्रदेश के कृषिमंत्री जयप्रकाश दलाल, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक सुखबिंद्र मांढी सहित अनेक नेताओं ने शिरकत की। रैली में मंच से भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और तोशाम क्षेत्र के विकास के लिए भी कई वायदों की झड़ी लगाई। 

विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश प्रभारी देब ने बिना नाम लिए रैली में मंच से हुड्डा परिवार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस जाट मुख्यमंत्री के नाम पर बरगलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्या वो किसी गरीब जाट को मुख्यमंत्री बना देंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में बहुमत से बीजेपी केंद्र में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है जबकि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति करते हैं। इस मौके पर नवनिर्वाचित  पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। रैली की संयोजक जिला परिषद की चेयरपर्सन अनिता मलिक ने नेताओं का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed