फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike riders death in road accident

टाटा 407 की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike riders death in road accident
नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। महम रोड स्थित गांव चांग के नजदीक टाटा 407 की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा के बयान पर पुलिस ने टाटा 407 के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पानीपत जिले के गांव शौदापुर निवासी काकाराम ने बताया कि उनके गांव सिसर में एक बाग ले रखा है। बुधवार रात करीब सवा सात बजे वह अपने भतीजे अमरदीप के साथ उसके चांग स्थित गांव में जा रहा था। वे दोनों अलग-अलग बाइकों पर थे और उसका भतीजा अमरदीप उसके आगे चल रहा था। काकाराम ने बताया कि जब वे चांग के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो अचानक ही तेज रफ्तार टाटा 407 के चालक ने उसके भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में अमरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचे। ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुजरानी पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एचसी प्रवीण ने बताया कि मृतक के चाचा काकाराम के बयान पर टाटा 407 के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed